26.8 C
Lucknow
Wednesday, August 13, 2025

नेहरू और जिन्ना में कौन था ज्यादा अमीर? जानें किसके पास थी कितनी संपत्ति

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) और मोहम्मद अली जिन्ना; ये दो नाम दो देशों की नींव से जुड़े हुए हैं। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) और पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना एक तरफ जहां दोनों एक दूसरे के विरोधी थे तो वहीं दोनों ही अपने-अपने देश के खासे लोकप्रिय नेता भी थे। दोनों ही ऐतिहासिक शख्सियतें थीं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से कौन ज्यादा रईस था?

यह भी पढ़ें-सिर्फ लाल किले पर ही क्यों फहराया जाता है तिरंगा, जानें वजह

सबसे पहले बात करते हैं नेहरू (Jawaharlal Nehru) की संपत्ति के बारे में; जवाहर लाल नेहरू एक प्रतिष्ठित वकील और स्वतंत्रता सेनानी थे और नामी शख्सियत थे। लिहाजा उनका रुतबा भी उतना शानदार था। उनके पिता मोतीलाल नेहरू एक मशहूर बैरिस्टर थे जिन्होंने उस दौरान इलाहाबाद में आनंद भवन जैसे आलीशान घर बनवाए। एक रिपोर्ट के अनुसार 1947 में आजादी के समय नेहरू की संपत्ति लगभग 200 करोड़ रुपये की थी।

मोहम्मद अली जिन्ना (Mohammad Ali Jinnah) भी अपने समय के मशहूर वकील थे। लंदन से बैरिस्टर की पढ़ाई करने वाले जिन्ना की फीस उस समय बहुत अधिक थी। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत उनकी वकालत और निवेश थे। जिन्ना को पैसे कमाने का बहुत चस्का था। वो हमेशा इन्वेस्टमेंट के बारे में सोचते थे। जिन्ना को निवेश में खासा रुचि थी जिसके चलते उन्होंने एयर इंडिया जैसे शेयरों में पैसा लगाया था।

उनकी सबसे चर्चित संपत्ति थी मुंबई के मालाबार हिल में स्थित जिन्ना हाउस जिसे उन्होंने 1936 में 2 लाख रुपये में बनवाया था। बंटवारे के समय जिन्ना ने अपनी अधिकांश संपत्ति, लगभग 8 लाख रुपये पाकिस्तान ट्रांसफर कर दिए थे। उनकी मृत्यु के समय उनकी संपत्ति का अनुमान 50 मिलियन डॉलर लगाया गया, जिसमें उनकी अचल संपत्ति और कानूनी पेशे से कमाई शामिल थी।

Tag: #nextindiatimes #JawaharlalNehru

RELATED ARTICLE

close button