स्पोर्ट्स डेस्क। भारत ने 2026 T20 World Cup फाइनल का खिताब जीत लिया है। फाइनल में टीम इंडिया ने एकतरफा 96 रनों से जीत हासिल की। टीम के लिए कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन हम आपको बताएंगे कि आखिर फाइनल में भारत का असली हीरो कौन रहा?
यह भी पढ़ें-T20 World Cup 2026 में अब तक बने कितने रन, लगे इतने चौके-छक्के
मुकाबले में संजू सैमसन ने भारत के लिए सबसे बड़ा योगदान दिया। ओपनिंग पर उतरे संजू ने 46 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से 89 रन स्कोर किए। संजू की इस पारी ने टीम इंडिया को 255 रनों के बड़े टोटल तक पहुंचाने में मदद की। संजू ने पहले विकेट के लिए अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर 43 गेंदों में 98 रनों की साझेदारी की। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए संजू ने ईशान किशन के साथ मिलकर 48 गेंदों में 105 रनों की साझेदारी की।

मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 255/5 रन बोर्ड पर लगाए। टीम के लिए संजू सबसे बड़ी पारी खेली। फिर रन चेज के लिए उतरी कीवी टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह मेन इन ब्लू को 96 रन से जीत मिली। संजू ने सिर्फ फाइनल में अहम पारी नहीं खेली, बल्कि उन्होंने सुपर-8 के आखिरी मुकाबले सेमीफाइनल में बड़ा योगदान दिया।
सुपर-8 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में संजू ने 50 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 97* रन स्कोर किए। फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ संजू ने 42 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्के लगाकर 89 रन बनाए। इस तरह संजू ने पिछले तीन मैचों में अहम योगदान देकर टीम को खिताब जिताने में मदद की।
Tag: #nextindiatimes #T20WorldCup2026 #INDvsNZ #हार्दिकपांड्या




