मुंबई। पलाश मुच्छल (Palash Mucchal) और स्मृति मंधाना वाले मामले में एक नया ट्विस्ट आया है। क्रिकेटर पिछले साल नवंबर में शादी करने वाली थीं लेकिन किन्हीं वजहों से ये टल गई। अब इसकी सही वजह सामने आई है। दरअसल स्मृति के बचपन के दोस्त ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
यह भी पढ़ें-पलाश मुच्छल या स्मृति मंधाना, जानें कौंन है ज्यादा रईस?
विज्ञान माने नाम के एक शख्स ने खुद को स्मृति का दोस्त बताते हुए पलाश पर 40 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। विज्ञान ने आरोप लगाया कि शादी से पहले पलाश को एक लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथों पकड़ा गया था। इसके बाद महिला क्रिकेटरों ने उसकी पिटाई भी की। शादी इसी वजह से कैंसिल हुई। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आ रहा कि आखिर ये लड़का कौन है और अचानक से कैसे सुर्खियों में आ गया?

विज्ञान एक जाने-माने प्रोड्यूसर और एक्टर हैं जिन्होंने मराठी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो एक पॉलिटिशियन भी हैं। इसके अलावा साल 2024 में उन्होंने मिराज निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ा था। माने सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 183 हजार फॉलोअर्स हैं और उनके बायो उनके बारे में और अधिक जानकारी मिलती है। उन्हें क्रिकेट का शौक है और वो शतरंज और बैडमिंटन भी खेलते हैं।
2024 में उन्होंने नजरिया नाम की एक फिल्म प्रोड्यूस की थी जिसे पलाश मुच्छल ने डायरेक्ट किया था। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “अपने सबसे पसंदीदा जुनून, फिल्मों की ओर लौट रहा हूं। हालांकि, इस बार मैं निर्माता के रूप में बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख रहा हूं….. विज्ञान माने स्टूडियोज।” हालांकि पलाश इन आरोपों को नकारते आए हैं।
Tag: #nextindiatimes #SmritiMandhana #PalashMucchal #VidnyanMane




