35.2 C
Lucknow
Saturday, June 28, 2025

कौन हैं शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी? इस TV शो ने खोले थे रास्ते

एंटरटेनमेंट डेस्क। एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला की 27 जून को अचानक मौत हो गई थी। एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) को म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ (Kaanta Laga) से पॉपुलैरिटी मिली। गाना साल 2002 में आया था और फेमस पैपी डांस नंबर बनकर मशहूर हुआ। उन्होंने पराग त्यागी (Parag Tyagi) से साल 2014 में शादी की थी। दोनों ने लगभग चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

यह भी पढ़ें-एक गाने से रातों रात स्टार बनीं थी शेफाली जरीवाला, मिले थे केवल इतने रुपए

पराग त्यागी (Parag Tyagi) के कई वीडियो इंटरनेट पर सामने आए हैं, जिसमें उन्हें अपनी लेडी लव शेफाली जरीवाला के निधन पर पूरी तरह से टूटा हुआ देखा जा सकता है। इस प्रेमी जोड़े को इंडस्ट्री के सबसे लव बर्ड्स बुलाया जाता था जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान कई मोमेंट्स के जरिए फैंस का दिल जीत लेते थे। इंस्टाग्राम पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पराग अस्पताल से बाहर निकलते हुई दिखाई दे रहे हैं और वो काफी परेशान लग रहे हैं।

पराग त्यागी (Parag Tyagi) को असल पहचान मिली टीवी के सुपरहिट सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से। इस सीरियल में सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और अंकिता लोखंडे ने लीड रोल निभाया था। दोनों सितारों का ये शो सुपरहिट रहा था। इस सीरियल में पराग ने भी एक अहम किरदार निभाया था। यहीं से पराग के करियर के रास्ते खुले और टीवी की दुनिया में काफी नाम कमाया। इसके बाद साल 2011 में फिर ‘नाम’ का एक प्रोजेक्ट किया। लेकिन साल 2013 में प्रीमियर हुए एक और टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ ने पराग को टीवी की दुनिया का हैंडसम और हंक हीरो बना दिया।

इस सीरियल में पराग (Parag Tyagi) ने दमदार किरादर निभाया और फैन्स के दिल में जगह बनाई। इसके बाद पराग टीवी की दुनिया के एक जाने-माने एक्टर बन गए। ‘जोधा अकबर’ सीरियल के बाद पराग को कई सीरियल्स के ऑफर आए और ‘प्यार को हो जाने दो’, ‘काला टीका’, ‘ब्रह्मराक्षस: जाग उठा शैतान’ जैसे सीरियल्स में हिट किरदार निभाए। इसके बाद 2017 में रिलीज हुई फिल्म सरकार-3 में भी पराग ने काम किया। अब तक पराग ने दर्जन भर से ज्यादा सीरियल और फिल्मों में काम कर लिया है।

Tag: #nextindiatimes #ParagTyagi #ShefaliJariwala

RELATED ARTICLE

close button