24.4 C
Lucknow
Friday, February 27, 2026

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में कौन ज्यादा ताकतवर, जानें दोनों के पास कितने हथियार

डेस्क। पाकिस्तान और Afghanistan की सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के खिलाफ खुले युद्ध की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में धमाके किए हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि अगर दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ जाता है तो कौन किस पर भारी पड़ेगा।

यह भी पढ़ें-जनगणना कराने में कितना आता है खर्च?

पाकिस्तान के पास 6.60 लाख सक्रिय सैनिक हैं। रिजर्व सैनिकों की संख्या बढ़ाकर ये आंकड़ा 17 लाख तक पहुंच सकता है। वहीं अफगान सेना के पास 1.65 लाख से लेकर 1.72 लाख तक सक्रिय सैनिक हैं। रिजर्व सैनिकों की संख्या के साथ ये आंकड़ा दो लाख तक पहुंच सकता है। पाकिस्तान के पास तालिबान की तुलना में चार गुना सक्रिय सैनिक हैं।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच जंग जैसी स्थिति बनती है तो पाकिस्तानी सेना, तालिबान पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान के पास सैनिकों के साथ फाइटर जेट और तोप भी तालिबान की तुलना में काफी ज्यादा हैं। लेकिन तालिबान के लड़ाके, पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

पाकिस्तान के पास मौजूदा समय में 2677 टैंक हैं। वहीं अफगान सेना के पास 100-200 टैंक हैं, जिनकी हालत ज्यादा बेहतर नहीं है। पाकिस्तानी सेना के पास 59,000 से ज्यादा बख्तरबंद गाड़ियां और 6,000 से ज्यादा AFV हैं। वहीं तालिबान के पास कुछ Humvee हैं, जो कि अमेरिकी सेना जाने से पहले अफगानिस्तान में छोड़ गई थी। पाकिस्तान के पास 4,600 के करीब तोपे हैं। वहीं तालिबान के पास केवल कुछ सौ तोपे हैं। पाकिस्तान के पास 1399 हवाई जहाज हैं, जिनमें 400 से ज्यादा फाइटर जेट हैं। लेकिन तालिबान की स्थिति इस मामले में भी खराब है। अफगान सेना के पास करीब 9 पुराने प्लेन और 23 हेलीकॉप्टर हैं।

Tag: #nextindiatimes #Afghanistan #Pakistan

RELATED ARTICLE

close button