34 C
Lucknow
Wednesday, April 1, 2026

कौन हैं पंजाब किंग्स को अकेले ही जीत दिलाने वाले कूपर कोनोली, रिकी पोंटिंग से है कनेक्शन

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को अंतिम ओवर में शिकस्त दी। गुजरात ने पहले खेलने के बाद मुल्लांपुर के स्लो विकेट पर 162 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने अंतिम ओवर में 7 विकेट खोकर जीत दर्ज की। पंजाब की इस जीत के हीरो रहे Cooper Connolly। कोनोली ने 44 गेंद में नाबाद 72 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। कोनोली की दमदार पारी की वजह से उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी मिला।

यह भी पढ़ें-वनडे क्रिकेट में ओपनर के तौर पर कैसा है विराट कोहली का रिकॉर्ड, जानें आंकड़े

22 अगस्त 2003 को पर्थ में जन्में कूपर कोनोली लेफ्ट हैंड बल्लेबाज और लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज हैं। 22 साल के कूपर कोनोली एक स्पिन ऑलराउंडर हैं। हालांकि, गुजरात के खिलाफ मैच में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी, लेकिन वह एक अच्छे स्पिनर भी हैं। 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में कूपर कोनोली ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान थे। कोनोली बिग बैश लीग से चर्चा में आए।

बिग बैश लीग में वह पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेले और धमाकेदार प्रदर्शन से एक खास पहचान बनाई। बिग बैश लीग में कूपर कोनोली ने गेंद और बल्ले, दोनों से धमाल मचाया। सिडनी के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 31 गेंद में 59 रनों की पारी खेली। इस पारी से उन्होंने दुनिया को दिखा दिया था कि वह गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल कर सकते हैं।

कूपर कोनोली का रिकी पोंटिंग से कोई खास रिश्ता नहीं है, लेकिन पोंटिंग इस खिलाड़ी को काफी पसंद करते हैं। पोंटिंग ने ही कोनोली को पंजाब किंग्स में शामिल किया। वह इस युवा खिलाड़ी की प्रतिभा को काफी पहले ही पहचान गए थे।पंजाब किंग्स ने कूपर कोनोली को आईपीएल 2026 की नीलामी में 3 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Tag: #nextindiatimes #CooperConnolly #IPL2026 #Sports

RELATED ARTICLE

close button