31.8 C
Lucknow
Saturday, June 28, 2025

किसे कहते हैं ‘फलों की रानी’, क्वीन विक्टोरिया को था बेहद पसंद

लाइफस्टाइल डेस्क। आम (mango) फलों का राजा है, ये तो हम सभी जानते हैं। बचपन से ही हम सब इसे पढ़ते या सुनते आ रहे हैं। पोषक तत्वों (nutrients) से भरा आम कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। खासतौर गर्मियों (summer) में मिलने वाले इस फल की कई किस्में पाई जाती है, जिसे लोग अपनी पंसद के मुताबिक खाते हैं। फलों का राजा के बारे में तो आप बहुत कुछ जानते होंगे, लेकिन क्या आपने कभी फलों की रानी (queen of fruits) के बारे में सुना है?

यह भी पढ़ें-लाखों रुपये में बिकता है केवड़े के फूल का एक लीटर तेल, जानें कैसे करें खेती

आपको बता दें कि फलों के राजा की ही तरह फलों की रानी (Who is the queen of fruits) भी होती है। फलों की रानी (queen of fruits) कहे जाने वाले इस फल के बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं क्योंकि यह मुख्य रूप से मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड आदि जैसे दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में पाया जाता है। हम बात कर रहे हैं मैंगोस्टीन (Mangosteen queen of fruits) की, जिसे फलों की रानी कहा जाता है। इसका स्वादा मीठा और हल्का खट्टा होता है। साथ ही यह फल काफी रसदार और थोड़ा रेशेदार भी होता है।

इस फल से जुड़ी सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह थाईलैंड का राष्ट्रीय फल है। इस फल का नाम गार्सीनिया मैंगोस्टाना है। इस फल को ब्रिटेन की क्वीन विक्टोरिया (Queen Victoria) ने खूब पसंद किया था। अंग्रेजी में फलों की रानी को मैंगोस्टीन (मैंगोस्टीन के बारे में जानें) कहा जाता है, तो वहीं हिंदी में इस फल को मंगुस्तान कहा जाता है। बता दें कि भारत में भी यह फल पाया जाता है। बता दें कि उत्तर भारत से ज्यादा यह फल दक्षिण भारत में पाया जाता है।

मैंगोस्टीन का वैज्ञानिक नाम गार्सिनिया मैंगोस्टीना है और इसके पेड़ सिर्फ 4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 38 डिग्री सेल्सियस के तापमान के बीच में भी उगते हैं। इन फलों में फल आने में सात से नौ साल तक का समय लग सकता है। इतना ही नहीं इसकी अच्छी फसल के लिए कई बार दस से बीस साल तक का इंतजार करना पड़ता है।

Tag: #nextindiatimes #Queenoffruits #Mangosteen

RELATED ARTICLE

close button