29 C
Lucknow
Tuesday, April 7, 2026

कौन संभालता है दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा, जानें कितने जवान होते हैं तैनात?

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में हालिया सुरक्षा चूक ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक कार के बैरिकेड तोड़कर परिसर में घुसने के बाद ये जानना जरूरी हो गया है कि आखिर इस हाई-सिक्योरिटी जोन की जिम्मेदारी किसके पास होती है और चूक कहां हुई?

यह भी पढ़ें-किस राज्य में हैं सबसे ज्यादा विधानसभा सीटें, यहां कैसे होते हैं चुनाव?

विधानसभा जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा कई स्तरों पर होती है लेकिन इस मामले में वाहन ने पहले बैरिकेड को तोड़ा और फिर अंदर प्रवेश कर गया। आमतौर पर हर गेट पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं और संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत रिएक्शन दिया जाता है लेकिन इस घटना में प्रतिक्रिया में देरी या चूक देखने को मिली। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। वाहन को जब्त कर लिया गया और उसकी पूरी जांच की गई।

जांच के दौरान किसी तरह का विस्फोटक या खतरनाक सामग्री नहीं मिली, जिससे एक बड़ी घटना टल गई। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को सील कर दिया और कुछ समय के लिए हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया ताकि किसी भी खतरे से निपटा जा सके। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा मुख्य रूप से दिल्ली पुलिस के जिम्मे होती है। विधानसभा परिसर में सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए मल्टी-लेयर सिस्टम अपनाया जाता है।

इसके अलावा विधानसभा का अपना सुरक्षा स्टाफ भी होता है, जो अंदरूनी सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था को संभालता है। दिल्ली पुलिस बाहरी सुरक्षा, गेट कंट्रोल और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखती है जबकि विधानसभा स्टाफ अंदर की मैनेजमेंट पर ध्यान देता है। इस तरह यह एक संयुक्त जिम्मेदारी होती है, जिसमें किसी भी स्तर पर चूक होने से ऐसी घटनाएं सामने आ सकती हैं।

Tag: #nextindiatimes #DelhiAssembly #DelhiAssemblySecurity

RELATED ARTICLE

close button