स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में इन दिनों IPL 2026 का खुमार सर चढ़कर बोल रहा है। अभी तक के आईपीएल टूर्नामेंट में कई टीमों ने खिताब को अपने नाम किया। टीमों के अलावा कई खिलाड़ी भी ऐसे हैं जिन्होंने इस खिताब को कई बार जीता है। आज हम आपको ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने आईपीएल की ट्रॉफी सबसे ज्यादा बार जीती है।
यह भी पढ़ें-IPL 2026 में अंतिम बार खेलेंगे ये 4 दिग्गज, अगले सीजन में नहीं दिखेंगे
रोहित शर्मा:
रोहित शर्मा ने 6 बार आईपीएल का खिताब जीता है। रोहित का पहला आईपीएल फाइनल 2009 में था, जब वे डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे और उन्होंने टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। एक सीजन बाद, रोहित मुंबई इंडियंस से जुड़ गए। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने 5 आईपीएल फाइनल जीते।
अंबाती रायडू:
अंबाती रायडू आईपीएल में बहुत भाग्यशाली रहे हैं। उन्होंने लीग में दो टीमों के लिए खेला और दोनों ही टीमों के साथ तीन-तीन बार खिताब जीता। उनकी पहली तीन जीतें 2013 से 2017 के बीच मुंबई इंडियंस के साथ हुईं।
एमएस धोनी:
धोनी ने 5 आईपीएल खिताब जीते हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने कई बार लीग जीती है। धोनी ने 11 आईपीएल फाइनल खेले हैं और 5 बार ट्रॉफी उठाई है। यह सब उन्होंने सीएसके के कप्तान के तौर पर किया है।

हार्दिक पांड्या:
हार्दिक पांड्या की ऑलराउंड क्षमता किसी भी टीम के लिए वरदान साबित होती है।उन्होंने 5 आईपीएल खिताब जीते हैं। इनमें से 4 खिताब उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ जीते। 2022 में, उन्होंने गुजरात टाइटन्स को पहली बार में ही आईपीएल का खिताब जिताकर सबको चौंका दिया।
पोलार्ड:
कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के लिए एक गेम चेंजर थे। मुंबई की 5 आईपीएल जीत में उनका योगदान बहुत बड़ा था।
Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #RohitSharma




