16 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

ग्रहों की चाल से किस राशि होगा नया सवेरा, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

मेष: आज आप खुद को काफी समझदार और जिम्मेदार महसूस करेंगे। मंगलदेव की ऊर्जा आपको अपनी काबिलियत साबित करने का पूरा मौका देगी। आपकी सुलझी हुई सोच और सबकी राय का सम्मान करने की आदत आपको समाज में प्रतिष्ठा दिलाएगी। खुद के प्रति बहुत अधिक क्रिटिकल होने से बचें। अगर काम आपकी उम्मीद के मुताबिक न हो, तो परेशान होने के बजाय धीज रखें। हर जिम्मेदारी खुद उठाने की जिद आपको मानसिक रूप से थका सकती है। वर्कप्लेस पर टीम वर्क और कूटनीति से अटके हुए काम पूरे होंगे।

वृषभ :आज आप काफी रिलैक्स और ग्राउंडेड महसूस करेंगे। शुक्रदेव की कृपा से आप बड़ी से बड़ी चुनौती को अपनी सहनशक्ति से सुलझा लेंगे। आपका प्रैक्टिकल नजरिया आज लोगों का दिल और भरोसा जीतने में कामयाब रहेगा। जीवन में आने वाले बदलावों से घबराएं नहीं। दूसरों की बातों को गहराई से सोचना आपकी प्रोग्रेस की रफ्तार कम कर सकता है। थोड़ा लचीलापन अपनाना आपके लिए जरूरी है। ऑफिस में आपकी कंसिस्टेंसी और निष्ठा की प्रशंसा होगी। 

मिथुन :आपकी बुद्धिमत्ता और बोलने की कला आज आपको लाइमलाइट में रखेगी। बुधदेव आपको नए इनोवेटिव आइडियाज से भर देंगे। आप अपनी वाकपटुता से किसी भी कठिन मीटिंग को अपने पक्ष में करने का दम रखते हैं। एक साथ कई नावों पर सवार न हों, वरना ‘मेंटल फटीग’ महसूस हो सकता है। फालतू की चर्चाओं या गॉसिप से अपना कीमती फोकस न बिगड़ने दें। क्रिएटिव फील्ड और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार है। आपके आइडियाज को पहचान और तारीफ मिलेगी।

कर्क :आपकी संवेदनशीलता और केयरिंग स्वभाव आज हर जगह शांति का माहौल बनाएगा। चंद्रदेव की कृपा से आप अपनी हर जिम्मेदारी को इमोशनल इंटेलिजेंस और गरिमा के साथ निभाएंगे। मूड स्विंग्स या पास्ट की बातों को लेकर उदास होने से बचें। दूसरों से जरूरत से ज्यादा उम्मीदें पालना आपको मानसिक चोट पहुंचा सकता है। अपनी सीमाएं तय करें। कार्यक्षेत्र में आपकी साख और सम्मान बढ़ेगा। टीम को भावनात्मक सहयोग देने और सबको साथ लेकर चलने में आप सफल रहेंगे।

सिंह :आपका आत्मविश्वास आज काफी मेच्योर और प्रभावशाली रहेगा। सूर्यदेव आपको ऊर्जा के साथ-साथ दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने की दृष्टि भी देंगे। अपनी शांत लीडरशिप से आप विषम परिस्थितियों को संभाल लेंगे। अपनी राय दूसरों पर थोपने की कोशिश न करें। यदि कोई तुरंत आपकी प्रशंसा न करे, तो चिड़चिड़ापन महसूस न करें। ईगो की वजह से रिश्तों को खराब न होने दें। मैनेजमेंट और प्रेजेंटेशन से जुड़े कामों के लिए दिन शुभ है। विनम्रता के साथ अपनी बात रखें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

कन्या: आपकी विश्लेषण क्षमता और बारीकियों को पकड़ने की शक्ति आज आपको भीड़ से अलग करेगी। बुधदेव की कृपा से आप अपने काम को बहुत ही व्यवस्थित और प्रभावशाली ढंग से पेश करेंगे। हर चीज में परफेक्शन की तलाश आपको और आपके करीबियों को तनाव दे सकती है। छोटी-मोटी त्रुटियों को नजरअंदाज करना सीखें। आलोचनात्मक होने से बचें। रिसर्च, डेटा और प्लानिंग के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपकी मेहनत को उच्च अधिकारी गंभीरता से लेंगे।

तुला: चंद्रदेव आपकी ही राशि में विराजमान हैं, जो आपके व्यक्तित्व को एक नई चमक और संतुलन प्रदान कर रहे हैं। आपकी कूटनीतिक कुशलता आज हर उलझन का हल निकाल लेगी। सबको खुश रखने की आदत में अपने काम अधूरे न छोड़ें। निर्णय लेने में बहुत अधिक समय लगाना आपके अवसरों को कम कर सकता है। साझेदारी के काम और टीम प्रोजेक्ट्स के लिए दिन अनुकूल है। आपकी बात करने की शैली ऑफिस में नए रास्ते खोलेगी। आर्थिक सुधार के योग हैं।

वृश्चिक: मंगलदेव की ऊर्जा आपको जबरदस्त आंतरिक शक्ति प्रदान कर रही है। आज आप पर्दे के पीछे रहकर अपने लक्ष्यों पर काम करेंगे और रणनीतिक फैसले लेंगे। आपकी अंतरात्मा सही मार्ग दिखाएगी। मन में संदेह या अविश्वास की भावना को पनपने न दें। पास्ट की बातों को लेकर बैठने से आपकी प्रेजेंट एनर्जी खराब होगी। बहुत अधिक रहस्यमयी होने के बजाय अपनों से संवाद करें। रिसर्च और गोपनीय प्रोजेक्ट्स में आप कमाल करेंगे। अपनी कार्ययोजना को गुप्त रखें और शांति से अपना काम करते रहें।

धनु:बृहस्पतिदेव की अनुकंपा से आपका विजन आज बहुत ही व्यापक और सकारात्मक रहेगा। आप नए लोगों से संपर्क साधने और भविष्य की रूपरेखा तैयार करने में सफल होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी क्षमता से अधिक वादे न करें। जोश में आकर ऐसी कोई बात न कहें जिसे निभाना मुश्किल हो। ओवर-ऑप्टिमिज्म यानी अति-आशावाद से बचना ही बेहतर है। नेटवर्किंग और टीम वर्क से आज लाभ मिलने के संकेत हैं। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, बस अपनी प्राथमिकताओं पर अडिग रहें।

मकर :आपकी लग्न राशि में मंगल की उपस्थिति आपको अत्यधिक ऊर्जावान और फोकस्ड बना रही है। आप हर चुनौती को एक सुनहरे मौके की तरह देखेंगे और अपनी नेतृत्व क्षमता से सबका दिल जीतेंगे। काम के प्रति आपका जुनून आपको थोड़ा सख्त या भावनाहीन दिखा सकता है। अपनी निजी जिंदगी और अपनों के जज्बातों को इग्नोर न करें। थोड़ा लचीला रुख अपनाएं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। उच्च पदों पर आसीन लोगों के लिए आज बड़ी सफलता का दिन हो सकता है।

कुंभ :शनिदेव और चंद्रदेव का मेल आज आपको एक आधुनिक और संतुलित सोच प्रदान कर रहा है। आप नए विचारों को प्रैक्टिकल रूप देने के लिए तैयार रहेंगे। आपकी निष्पक्षता आज आपकी सबसे बड़ी पहचान बनेगी। जरूरत से ज्यादा लॉजिकल होने के चक्कर में दूसरों की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। यदि परिणाम आपकी गति से न मिलें, तो बेचैनी महसूस न करें। धैर्य बनाए रखें। नई चीजें सीखने और रिसर्च के लिए दिन उत्तम है। अपनी स्किल्स को अपडेट करने पर ध्यान दें, भविष्य में इसका लाभ मिलेगा।

मीन: बृहस्पतिदेव की कृपा से आपकी अंतरात्मा और सहानुभूति की भावना बहुत प्रबल रहेगी। दूसरों की सहायता करने से आपको आत्मिक संतोष मिलेगा। आपकी क्रिएटिविटी आज निखरेगी। दूसरों के भावनात्मक बोझ को अपने ऊपर न लें। काम टालने की प्रवृत्ति आपकी उन्नति में बाधक बन सकती है। अपनी सीमाएं तय करना सीखें। रचनात्मक और सहयोगी भूमिकाओं में आप उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। ऑफिस में आपकी सहानुभूतिपूर्ण कार्यशैली की तारीफ होगी।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button