नई दिल्ली। हर साल जब केंद्रीय बजट पेश होता है तो देश भर की निगाहें सरकार की आर्थिक नीतियों और बड़े फैसलों पर टिकी होती हैं लेकिन पिछले कई वर्षों से बजट के दिन एक और चीज लोगों का ध्यान खींचती है, वह केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी भी है।
यह भी पढ़ें-क्यों खास होता है देश का Budget और क्या होता है ये? समझें यहां
Budget 2026 के दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तमिलनाडु राज्य की पारंपरिक कांजीवरम सिल्क साड़ी में नजर आईं। यह साड़ी तमिलनाडु की मशहूर हथकरघा विरासत का हिस्सा है और इसे भारत की सबसे शाही और टिकाऊ साड़ियों में गिना जाता है। इस बार उन्होंने मैजेंटा और बैंगनी रंग की हाथ से बुनी कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसमें सुनहरे जरी का खूबसूरत काम किया गया था। साड़ी का पल्लू और बॉर्डर बेहद अट्रैक्टिव था, जो इसे गंभीर और गरिमापूर्ण लुक दे रहा था।

कांजीवरम साड़ियां अपनी मजबूती, भारी बनावट और शुद्ध रेशम के लिए जानी जाती हैं। इन्हें तमिलनाडु के कांचीपुरम क्षेत्र में हाथ से बुना जाता है। इन साड़ियों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें बनाने में शुद्ध मल्बरी सिल्क और सोने-चांदी की जरी का यूज किया जाता है। कांजीवरम साड़ी को तैयार करने में कई दिन लगते हैं और कभी-कभी इसे पूरा करने में दो हफ्तों तक का समय भी लग जाता है।
इसमें खास कोरवाई तकनीक का यूज होता है, जिसमें साड़ी का बॉर्डर और शरीर अलग-अलग बुना जाता है, जबकि पल्लू को पेटनी विधि से जोड़ा जाता है। इसी वजह से ये साड़ियां बेहद मजबूत होती हैं और सालों तक खराब नहीं होती हैं। निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं और इस दौरान उनकी साड़ी पसंद भी एक परंपरा बन चुकी है।
Tag: #nextindiatimes #Budget2026 #NirmalaSitharaman




