16.4 C
Lucknow
Monday, February 23, 2026

साल 2025 में किस खिलाड़ी ने बनाए सबसे ज्यादा रन, नंबर-1 पर भारतीय

स्पोर्ट्स डेस्क। साल 2025 खत्म होने की ओर बढ़ चुका है। टीम इंडिया सहित कई टीमों ने इस साल के अपने सभी इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं। ऐसे में साल 2025 में किन पांच player के बल्ले से सबसे ज्यादा रन निकले। इस साल टेस्ट, वनडे और टी20 में मिलाकर सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज कौन रहे, आइये जानते हैं।

यह भी पढ़ें-रोहित शर्मा क्यों कहलाते हैं ‘हिटमैन’, जानें कहां से आया यह नाम?

शुभमन गिल:

लिस्ट में पहला नाम टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का है। भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। गिल के बल्ले से इस साल 7 शतक समेत 1764 रन निकले।

शाई होप:

वेस्टइंडीज के शाई होप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में नंबर-1 बनने से कुछ कदम पीछे रह गए। होप ने इस साल 1760 रन बनाए। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 3 रन पर आउट हो गए।

जो रूट:

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट इस साल लिस्ट में तीसरे पायदान पर रहे। उन्होंने 24 मैचों में 57.07 की औसत के साथ 1598 रन बनाए। अभी 26 दिसंबर को जो रूट को इस साल का आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलना है।

ब्रायन बेनेट:

जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट का नाम भी इस लिस्ट में हैरान करने वाला है। बेनेट के बल्ले से 2025 में 1585 रन निकले हैं, जिसमें अधिकतर रन टी20 में आए हैं। उन्होंने 936 रन सिर्फ T20I क्रिकेट में बनाए हैं।

सलमान अली आगा:

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने इस साल पाकिस्तान के लिए सभी मैच खेले हैं। उन्होंने इस साल 56 मैचों में 1569 रन बनाए हैं।

Tag: #nextindiatimes #SHUBMANGILL #Cricket #Sports #T20s

RELATED ARTICLE

close button