27.5 C
Lucknow
Monday, March 16, 2026

देश का सबसे अमीर नगर निगम कौन सा? पढ़ें MCD और BMC के मेयरों की ताकत

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र में म्यूनिसिपल चुनाव चल रहे हैं और दिल्ली को भी अप्रैल में अपना नया मेयर मिल जाएगा। मुंबई और दिल्ली दोनों में जल्द मेयर बदलने की उम्मीद है। ऐसे में जानते हैं देश के सबसे अमीर नगर निगम का बजट कितना है और बीएमसी और एमसीडी दोनों के मेयर में कौन ज्यादा ताकतवर है?

यह भी पढ़ें-भारत में किस जाति के लोग हैं सबसे ज्यादा?

रिपोर्ट के अनुसार BMC का 74,427 करोड़ रुपये का बजट है। यह सिर्फ एक म्युनिसिपल बॉडी होने के बावजूद कई भारतीय राज्यों के पूरे बजट से कहीं अधिक है। यह बीएमसी के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। एक नगर निगम के लिए इतनी बड़ी राशि अपने आप में चौंकाने वाली है। यही वजह है कि बीएमसी को देश का सबसे अमीर नगर निगम कहा जाता है।

अगर राज्यों के बजट से तुलना करें तो बीएमसी की ताकत और साफ हो जाती है। गोवा का बजट 28,162 करोड़ रुपये, त्रिपुरा का 31,412 करोड़ रुपये, अरुणाचल प्रदेश का 39,842 करोड़ रुपये, हिमाचल प्रदेश का 58,514 करोड़ रुपये और सिक्किम का सिर्फ 16,196 करोड़ रुपये है। इन सभी राज्यों के मुकाबले बीएमसी का बजट कहीं ज्यादा बड़ा है।

मुंबई और दिल्ली दोनों में मेयर के पास कार्यकारी शक्ति नहीं होती, भले ही नागरिक निकाय कितना भी अमीर क्यों ना हो। मेयर मुख्य रूप से कॉर्पोरेशन का राजनीतिक और औपचारिक प्रमुख होता है ना कि प्रशासनिक। म्युनिसिपल कमिश्नर एमसीडी में सबसे पावरफुल होता है। इसके पास एग्जीक्यूटिव, फाइनेंशियल और एडमिनिस्ट्रेटिव की अथॉरिटी होती है। मेयर कॉर्पोरेशन की मीटिंग्स की अध्यक्षता करता है और शहर को लीड भी करता है। दिल्ली के मेयर की स्थिति एक छोटे 1 साल के कार्यकाल और स्टैंडिंग कमेटी और अप्रूवल की कई लेयर्स की वजह से और भी कमजोर हो जाती है।

Tag: #nextindiatimes #BMC #MCD

RELATED ARTICLE

close button