डेस्क। भारत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS का नाम सबसे बड़े और पुराने संगठनों (organization) में लिया जाता है। इसकी स्थापना 1925 में नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने की थी। आइए जानते हैं ऐसे ऐतिहासिक संगठनों के बारे में, जो समय की कसौटी पर खरे उतरे। आज भी यह संगठन विश्व भर में मौजूद है।
यह भी पढ़ें-पीएम मोदी के कितने हैं भाई-बहन, जानें परिवार में कौन-कौन क्या करता है?
फ्रीमेसन्स:
फ्रीमेसनरी को दुनिया का सबसे पुराना सामाजिक संगठन माना जाता है। इसकी जड़ें 14वीं शताब्दी तक जाती हैं, जब यूरोप में कारीगरों और शिल्पियों का समूह एकजुट हुआ था। आधिकारिक तौर पर 1717 में लंदन में पहला ग्रैंड लॉज स्थापित हुआ।
कैथोलिक चर्च:
अगर धार्मिक संस्थानों की बात करें तो रोमन कैथोलिक चर्च सबसे पुराना और सबसे बड़ा संगठन है। इसकी शुरुआत पहली शताब्दी ईस्वी में मानी जाती है। वेटिकन सिटी इसका केंद्र माना जाता है और आज भी करोड़ों अनुयायी इस संस्था से जुड़े हुए हैं, जो कि धर्म के कार्य करते हैं।

YMCA:
यंग मेन्स क्रिश्चियन एसोसिएशन YMCA की स्थापना 1844 में लंदन में हुई थी। इसका उद्देश्य युवाओं को धार्मिक, सामाजिक और खेल गतिविधियों में जोड़ना था। आज भी यह संगठन शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर सामाजिक सुधार तक में सक्रिय है।
रेड क्रॉस:
मानवता की सेवा करने वाला इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस ICRC 1863 में स्विट्जरलैंड में बना। युद्ध और आपदा के समय यह संगठन पूरी दुनिया में राहत पहुंचाने के लिए जाना जाता है। इसे अब तक कई बार नोबेल शांति पुरस्कार भी मिल चुका है।
स्काउट मूवमेंट:
1907 में ब्रिटेन में शुरू हुआ बॉय स्काउट्स और गर्ल गाइड्स का संगठन युवाओं को अनुशासन, आत्मनिर्भरता और समाजसेवा की शिक्षा देता है। यह आज भी कई देशों में सक्रिय है।
Tag: #nextindiatimes #organization #RSS




