30.2 C
Lucknow
Wednesday, October 8, 2025

भारत की किन-किन चीजों पर लग चुका है ट्रंप टैरिफ, 5 टॉप प्रोडक्ट भी लिस्ट में शामिल

डेस्क। डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर हाल ही में भारी टैरिफ (Trump tariffs) लगाया है। इस टैरिफ को दो चरणों में लागू किया गया था और अब यह 50% तक पहुंच गया है। अमेरिका के इस कदम के बाद रत्न और आभूषण से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और मशीनरी तक भारत के कई उद्योग बूरी तरह से प्रभावित हुए हैं। आइए जानते हैं ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ में भारत के कौन-कौन से उत्पाद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-इस कंपनी में हैं सबसे अधिक H-1B वीजा वाले कर्मचारी, जानें क्या होता है यह

ट्रंप सरकार ने इन टैरिफ को दो चरणों में लागू किया। अप्रैल 2025 में भारतीय आयातों पर 25% टैरिफ लगाया गया था। इसके बाद अगस्त 2025 में रूस से भारत के निरंतर तेल आयात की वजह से 25% का एक और जुर्माना जोड़ा गया। कुल मिलाकर यह टैरिफ 50% हो गया। इस टैरिफ को लगाने का मुख्य कारण रूस पर वैश्विक प्रतिबंधों के बावजूद भारत द्वारा रूसी तेल और डिफेंस उपकरण की खरीद है।

अमेरिका का कहना है कि इस तरह का व्यापार अप्रत्यक्ष तरीके से यूक्रेन में संघर्ष को बढ़ावा दे रहा है। इस टैरिफ का भारतीय एक्सपोर्ट पर खासकर अमेरिकी बाजार पर निर्भर उद्योगों पर काफी बड़ा प्रभाव पड़ा है। रत्न और आभूषण, कपड़ा व्यापार, फर्नीचर और ऑटो कंपोनेंट जैसे क्षेत्रों में मांग की कमी और व्यापार संबंधों में परेशानी देखी जा रही है।

इस टैरिफ में इंडस्ट्रियल से लेकर कंज्यूमर प्रोडक्ट तक कई तरह की वस्तुएं शामिल हैं। जैसे रत्न और आभूषण, चमड़ा उत्पाद, जूते, इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर, मशीनरी, कृषि उत्पाद और समुद्री उत्पाद। समुद्री उत्पाद में भारतीय झींगा निर्यात पर काफी ज्यादा फर्क पड़ा है। इसी के साथ कृषि उत्पाद में चावल, मसालें और चाय पर असर पड़ा है। हालांकि सभी भारतीय निर्यात प्रभावित नहीं हैं।

Tag: #nextindiatimes #DonaldTrump #Trumptariffs

RELATED ARTICLE

close button