11 C
Lucknow
Monday, January 26, 2026

भारत में किन-किन इलेक्ट्रिक कारों को मिल चुकी है 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग? देखें लिस्ट

ऑटो डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक कारों (Electric Cars) की डिमांड समय के साथ बढ़ती जा रही है। इसी के चलते अब समय-समय पर इलेक्ट्रिक कारों के नए मॉडल भारतीय बाजार में पेश हो रहे हैं। भारतीय बाजार में कई ऐसी इलेक्ट्रिक कारें हैं, जिन्हें भारत NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी हैं। इन गाड़ियों में टाटा और महिंद्रा के दमदार मॉडल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-इसी साल लांच होगी Mahindra Thar, थार रॉक्स वाले मिलेंगे फीचर्स

मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में पहली इलेक्ट्रिक कार ई- विटारा रिवील कर दी है। ई-विटारा जनवरी 2026 में इंडियन मार्केट में लॉन्च की जाएगी। ई-विटारा ने लॉन्चिंग से पहले ही भारत NCAP का क्रैश टेस्ट पास कर लिया है। मारुति ई-विटारा को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 31.49 अंक मिले हैं। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 43 अंक मिले हैं।

टाटा हैरियर ईवी को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 32 अंक मिले हैं। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 45 अंक मिले हैं। टाटा पंच ईवी को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 31.46 अंक मिले हैं। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 45 अंक मिले हैं। टाटा नेक्सन ईवी को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 29.86 अंक मिले हैं। टाटा कर्व ईवी को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 30.81 अंक मिले हैं।

महिंद्रा ईवी को भारत NCAP के क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। इन गाड़ियों में महिंद्रा XUV 400 EV, XEV 9e और BE 6 का नाम शामिल है। महिंद्रा XUV 400 EV को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 32 में से 30.38 अंक मिले हैं। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 49 में से 43 अंक मिले हैं।

Tag: #nextindiatimes #ElectricCars #automobile

RELATED ARTICLE

close button