डेस्क। सोने (Gold) और चांदी की कीमतों में आई बड़ी गिरावट ने दुनिया भर के निवेशकों और आम खरीदारों का ध्यान खींचा है। हाल के महीनों में रिकॉर्ड तेजी के बाद बाजार में तेज करेक्शन देखने को मिला है। आपको बताते हैं कि गोल्ड क्रैश के बाद दुनिया के किस देश में सोना सबसे सस्ता हो गया है?
यह भी पढ़ें-सोना खरीदने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो हो जाएगा धोखा
सोना करीब 4500 डॉलर के आसपास ट्रेड करता दिखा जो अपने हालिया स्तर से करीब 7.7 प्रतिशत नीचे है। वहीं चांदी में गिरावट और ज्यादा रही और यह करीब 14 प्रतिशत टूटकर 72 डॉलर के आसपास पहुंच गई। कीमतों में गिरावट के बावजूद अलग-अलग देशों में सोने के दामों में बड़ा अंतर बना हुआ है।

भारत में ऊंचे टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी और मजबूत घरेलू मांग के चलते सोना अब भी महंगा है, जबकि कुछ देशों में यह सस्ता मिल रहा है। इन देशों में अमेरिका सबसे ऊपर है। अमेरिका में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 15905 रुपये प्रति ग्राम के आसपास बताई गई है। वहीं 22 कैरेट सोना करीब 15078 और 18 कैरेट सोना लगभग 12317 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर है। सोने और चांदी के दामों में ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है। यहां 24 कैरेट सोना करीब 15000 रुपये प्रति ग्राम के आसपास मिलता है, जबकि 22 और 18 कैरेट गोल्ड इससे भी सस्ता बताया जा रहा है।
सिंगापुर एशिया के सबसे सस्ते गोल्ड मार्केट में शामिल है, यहां 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 14,300 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड करीब 12,845 रुपये प्रति ग्राम के आसपास बताई जाती हैं इसके अलावा इंडोनेशिया, स्विट्जरलैंड, दुबई, भूटान, मालवी और कोलंबिया जैसे देशों में भी सोने सोने भारत के मुकाबले सस्ता मिल रहा है।
Tag: #nextindiatimes #Gold #GoldPrice




