23 C
Lucknow
Sunday, February 1, 2026

भारत के बजट से किन-किन देशों को होता है फायदा? देखें लिस्ट

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। भारत का Budget 2026 अपनी विदेश नीति और क्षेत्रीय प्रभाव को आकार देने में भी एक बड़ी भूमिका निभाता है। हर साल विदेश मंत्रालय के तहत किए गए आवंटन यह बताते हैं कि भारत किन देशों को विकास सहयोग, इंफ्रास्ट्रक्चर सहायता और मानवीय सहायता के लिए प्राथमिकता देता है। आइए जानते हैं कि भारत के बजट से किन-किन देशों को फायदा होता है।

यह भी पढ़ें-इस बार कितना सस्ता हुआ इलाज, जानें हेल्थ सेक्टर को बजट 2026 में क्या मिला?

बता दें कि भूटान भारत की विदेशी सहायता सूची में सबसे ऊपर बना हुआ है। इसे 2,150 करोड़ रुपये मिले थे। यह सहायता मुख्य रूप से पनबिजली परियोजनाओं, सड़क कनेक्टिविटी और आर्थिक सहयोग की तरफ देखने को मिली है। इसी के साथ नेपाल को ₹700 करोड़ दिए गए थे।

मालदीव को दी जाने वाली सहायता में वृद्धि करके ₹600 करोड़ कर दिया गया था। यह पहले के स्तर से काफी ज्यादा थी। इसी के साथ श्रीलंका के लिए सहायता को बढ़ाकर ₹300 करोड़ कर दी गई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि यह द्वीप राष्ट्र गंभीर आर्थिक संकट से उबर रहा है। वहीं म्यांमार को दी जाने वाली सहायता ₹250 करोड़ से बढ़ाकर ₹350 करोड़ कर दी गई थी। इसी के साथ भारत ने दक्षिण एशिया से भी परे अपनी पहुंच का विस्तार किया है।

बांग्लादेश को ₹120 करोड़ मिले और अफगानिस्तान को दी जाने वाली सहायता ₹200 करोड़ से घटाकर ₹100 करोड़ कर दी गई। भारत ने अपना जुड़ाव मानवीय सहायता तक सीमित कर दिया है। ईरान के लिए ₹100 करोड़ का खास आवंटन रखा गया था। इसी के साथ मॉरीशस को दी जाने वाली सहायता थोड़ी कम करके ₹500 करोड़ कर दी गई और सेशेल्स आवंटन घटाकर ₹19 करोड़ कर दिया गया।

Tag: #nextindiatimes #Budget2026 #NirmalaSitharaman

RELATED ARTICLE

close button