23 C
Lucknow
Saturday, April 4, 2026

WPL में किन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे बड़े स्कोर, ये हैं सबसे यादगार पारियां

स्पोर्ट्स डेस्क। महिला प्रीमियर लीग (WPL) में बल्लेबाजों का जलवा हर सीजन के साथ और तेज होता जा रहा है। इस लीग ने न सिर्फ महिला क्रिकेट को नई पहचान दी है बल्कि कई यादगार पारियां भी दी हैं, जो लंबे समय तक याद रखी जाएंगी। WPL के इतिहास में अब तक कुछ ऐसी शानदार हाई-स्कोरिंग पारियां देखने को मिली हैं, जिन्होंने फैंस को रोमांच से भर दिया। इन पारियों के पीछे अलग-अलग देशों की दिग्गज खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़ें-2025 में इन क्रिकेटर्स ने की सबसे ज्यादा कमाई, कोहली-रोहित किस नंबर पर?

यूपी वॉरियर्स की जॉर्जिया वोल ने 8 मार्च 2025 को लखनऊ में आरसीबी के खिलाफ नाबाद 99 रन की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 56 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से यह स्कोर बनाया। भले ही वह शतक से चूक गईं लेकिन उनकी पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की सोफी डिवाइन ने 18 मार्च 2023 को ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 36 गेंदों पर 99 रन ठोक दिए थे। इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 8 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 275 रहा। यह WPL की सबसे तेज और आक्रामक पारियों में गिनी जाती है।

यूपी वॉरियर्स की कप्तान एलिसा हीली ने 10 मार्च 2023 को ब्रेबोर्न में आरसीबी के खिलाफ नाबाद 96 रन बनाए थे। 47 गेंदों की इस पारी में उन्होंने 18 चौके लगाए। यह पारी दिखाती है कि अनुभव और सही शॉट सिलेक्शन किस तरह बड़े स्कोर में बदल सकता है।

गुजरात जायंट्स की बेथ मूनी ने 3 मार्च 2025 को लखनऊ में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 96 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 59 गेंदों पर संयमित अंदाज में रन बनाए और अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

Tag: #nextindiatimes #WPL2026 #Cricket

RELATED ARTICLE

close button