27 C
Lucknow
Saturday, October 18, 2025

भारत में कहां बनती है ब्रह्मोस मिसाइलें, पढ़ें इसकी खासियतें

लखनऊ। लखनऊ भारत की रक्षा में एक बड़ा अध्याय जोड़ चुका है। BrahMos मिसाइल की पहली खेप लखनऊ कानपुर मार्ग पर सरोजिनी नगर के भटगांव गांव में हाल ही में बनी ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से रवाना हो चुकी है। यह प्लांट उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक कॉरिडोर के केंद्र में स्थित है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह भी पढ़ें-पाकिस्तान से कितनी दूर है चिनाब ब्रिज, आतंकी हमले से बचने के लिए ये है इंतजाम

लखनऊ में बनी यह ब्रह्मोस यूनिट उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक कॉरिडोर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आवंटित लगभग 80 एकड़ भूमि पर स्थित है। यह परियोजना काफी तेजी से आगे बढ़ी। दिसंबर 2021 में आधारशिला रखी गई और निर्माण लगभग 3.5 साल में पूरा होकर 2025 में उद्घाटन भी कर दिया गया। इसको बनाने में लगभग 300 करोड़ की लागत आई थी।

यह इकाई हर साल 80 से 100 ब्रह्मोस मिसाइलों का उत्पादन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ब्रह्मोस एनजी संस्करण की क्षमताओं का विस्तार करने की योजनाएं पहले से ही की जा चुकी है, जिससे उत्पादन हर साल 100 से 150 मिसाइल तक बढ़ाने की उम्मीद है। लखनऊ में बसा यह प्लांट रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ब्रह्मोस का नाम ब्रह्मपुत्र और मोस्कवा को मिलाकर रखा गया है। यह मिसाइल मैक 2.8 और मैक 3 के बीच की गति से उड़ान भरने में सक्षम है। इसी के साथ इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्मों से लॉन्च किया जा सकता है। जैसे जमीन पर स्थित मोबाइल लॉन्चर, जहाज, पनडुब्बिया और सुखोई 30 एमके जैसे लड़ाकू विमान। अपनी गति, सटीकता और कहीं से भी लॉन्च फैसिलिटी की वजह से ब्रह्मोस भारतीय सेना की आक्रमण संरचना में एक बड़ी भूमिका निभाती है।

Tag: #nextindiatimes #BrahMos #Lucknow #RajnathSingh

RELATED ARTICLE

close button