एंटरटेनमेंट डेस्क। कई बार मेकर्स की मांग को स्टार्स को वो कदम भी उठाने पड़ते है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। हम आपको उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने फिल्मों में काम करने लिए मुंडन करवा लिया था।
यह भी पढ़ें-ये है Bollywood की सबसे पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस, नेटवर्थ में कैटरीना भी पीछे
तनुजा:
बॉलीवुड की जानी-मानी Actress काजोल की मां तनुजा ने फिल्म ‘पित्ररुन’ के लिए मुंडन करवाया था।
प्रियंका चोपड़ा:
बॉक्सर मैरी कॉम के जीवन पर आधारित फिल्म ‘मैरी कॉम’ में प्रियंका चोपड़ा ने उनका किरदार निभाया था। इस रोल के लिए प्रियंका ने बहुत मेहनत की, यहां तक कि इस किरदार के लिए प्रियंका ने अपने बाल तक मुंडवा दिए।
अनुष्का शर्मा:
फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अनुष्का शर्मा ने एक कैंसर पेशंट का किरदार निभाया था और इस किरदार को रियल लुक देने के लिए उन्होंने अपना सिर मुंडवा दिया था। फिल्म में अनुष्का शर्मा का किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आया था।
शबाना आजमी:
शबाना आजमी अक्सर अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लेती हैं। लेकिन फिल्म ‘वॉटर’ में एक्ट्रेस के बाल्ड लुक ने सबको हैरान कर दिया था।

अंतरा माली:
‘एंड वन्स अगेन’ के अंतरा माली ने अपने बालों की कुर्बानी दी थी। इस फिल्म में अंतरा माली के साथ अमोल पालेकर भी अहम रोल में थे।
शिल्पा शेट्टी:
शिल्पा शेट्टी ने उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘द डिज़ायर’ के लिए अपने बाल मुंडवा लिए थे। अपने इस रोल के बारे में शिल्पा शेट्टी ने कहा, “मैंने फिल्म के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का विकल्प चुना। गंजा दिखना तीन घंटे का काम था।”
लीजा रे:
एक्ट्रेस लीजा रे फिल्म ‘वॉटर’ के लिए टकली हो गई थीं। लीजा रे का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था।
Tag: #nextindiatimes #Bollywood #Actress




