35 C
Lucknow
Saturday, April 11, 2026

जब प्लास्टिक सर्जरी ने बुरी तरह बिगाड़ दिया इस एक्ट्रेस का चेहरा, चुड़ैल बोलने लगे थे लोग

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की बहुत सी एक्ट्रेसेज ने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है, जिनमें से कई इस बारे में खुलकर बात कर लेती हैं। वहीं कुछ हसीनाएं प्लास्टिक सर्जरी करवाने की बात को छिपाती हैं। वह बात अलग है कि फैंस शक्ल देखते ही बता देते हैं कि किसने प्लास्टिक सर्जरी करवा ली है। कई बार लोग प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए अदाकाराओं की क्लास लगा चुके हैं। आज हम एक ऐसी ही Actress के बारे में बात करेंगे।

यह भी पढ़ें-ये है Bollywood की सबसे पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस, नेटवर्थ में कैटरीना भी पीछे

सालों पहले आयशा टाकिया ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। शादी के बाद आयशा टाकिया एक अच्छी जिंदगी बिता रही है। एक दिन अचानक ही फैंस ने आयशा टाकिया को एक इवेंट में देखा।इस इवेंट में लोग आयशा टाकिया को पहचान ही हीं पाए। जिसके बाद आयशा ने कार में अपनी एक तस्वीर शेयर की। आयशा टाकिया का ये हाल देखकर लोगों का दिमाग खराब हो गया।

फैंस कहने लगे कि आयशा टाकिया की प्लास्टिक सर्जरी खराब हो चुकी है। सुंदर दिखने के चक्कर में आयशा टाकिया ने अपना बुरा हाल कर लिया। देखते ही देखते आयशा टाकिया लोगों के निशाने पर आ गईं। लोगों ने आयशा टाकिया को चुड़ैल तक बताना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर मच रहे हंगामे ने आयशा टाकिया को बहुत परेशान कर दिया।

हाल ये हो गया कि आयशा टाकिया ने सोशल मीडिया को ही अलविदा कह दिया। उसके बाद से ही आयशा टाकिया सोशल मीडिया और बॉलीवुड दोनों जगह से गायब हैं। लोगों की बातें आयशा टाकिया को इतनी चुभीं कि उसके बाद वो कभी भी मीडिया के आगे भी नहीं आईं। फिलहाल आयशा टाकिया अपनी शादीशुदा जिंदगी को इंजॉय कर रही हैं। शादी करने के लिए आयशा टाकिया अपना धर्म तक बदल चुकी हैं।

Tag: #nextindiatimes #Actress #Bollywood

RELATED ARTICLE

close button