20 C
Lucknow
Sunday, February 1, 2026

जब गैरेज में अनिल कपूर को करना पड़ा था गुजारा, झेलनी पड़ी थी रिजेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क। आज Anil Kapoor को बॉलीवुड का एवरग्रीन और एनर्जेटिक स्टार माना जाता है। अक्सर हम किसी भी बॉलीवुड एक्टर के स्टार बनने पर खूब तारीफ करते हैं लेकिन उनकी उस मेहनत के पीछे उनके स्ट्रगल की कहानी छुपी होती है जिन्हें अक्सर लोग इग्नोर कर देते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब अनिल कपूर को अपने परिवार के साथ गैरेज में रहना पड़ा था।

यह भी पढ़ें-जानें कितनी दौलत के मालिक हैं कपिल शर्मा, कहां से होती है कितनी कमाई?

अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1959 को मुंबई में हुआ था उनके पिता सुरेंद्र कपूर हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्माता थे, लेकिन इसके बावजूद अनिल कपूर का बचपन किसी शाही ठाठ बाट में नहीं बीता। परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण थी और संसाधन बिल्कुल सीमित। फिल्मों का माहौल जरूर था लेकिन अनिल कपूर के लिए बॉलीवुड में जगह बनाना उतना ही मुश्किल था जितना की किसी नॉन फिल्म बैकग्राउंड के लोगों के लिए था।

अनिल कपूर की बॉलीवुड में एंट्री बिल्कुल आसान नहीं रही। शुरुआती दौर में उन्हें छोटे और फ्लॉप रोल मिले जिसे पहचान बन पाना काफी मुश्किल हुआ। उनकी शुरुआती कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं, जिससे करियर पर सवाल भी खड़े होने लगे। लगातार फ्लॉप फिल्मों के कारण उन्हें कई प्रकार की आर्थिक तंगियों से भी जूझना पड़ा।

जब कई फिल्में फ्लॉप होने लगीं तब अनिल कपूर को आर्थिक तंगियों का सामना करना पड़ा उनके पास रहने के लिए कोई पक्का घर भी नहीं था ऐसे में पृथ्वीराज कपूर ने उन्हें अपने घर के गेराज में रहने के लिए जगह दे दी। यही गेराज कुछ सालों तक अनिल कपूर और उनके परिवार का रहने का जगह बन गया। अनिल कपूर के करियर में फिल्म मार्शल एक बड़ा मोड़ साबित हुई।

Tag: #nextindiatimes #AnilKapoor #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button