41.1 C
Lucknow
Saturday, April 19, 2025

Twitter पर क्या था सबसे पहला पोस्ट, इस शख्स ने किया था ट्वीट

टेक्नोलॉजी डेस्क। पॉपुलर सोशल मीडिया (social media) प्लेटफॉर्म एक्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि एक्स (Twitter) पर पहला पोस्ट कब और किसके द्वारा किया गया था। दरअसल एक्स पर पहला पोस्ट (post on X) 2006 यानी 18 साल पहले किया गया था। यह पहला पोस्ट करोड़ों रुपये में नीलाम हुआ था। इस राशि को दान कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें-UPI नहीं कर रहा काम तो ऑनलाइन पेमेंट के लिए अपनाएं ये तरीके

Twitter पर सबसे पहला ट्वीट इसके को-फाउंडर जैक डॉर्सी ने 21 मार्च 2006 को पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘just setting up my twttr’। ये ट्वीट 2021 में एक डिजिटल संपत्ति के तौर पर नीलाम हुआ था। मलेशियाई बिजनेसमैन सीना एस्तावी ने इसे 24 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने इसकी तुलना मशहूर मोनालिसा पेंटिंग से की थी। नीलामी से मिली पूरी रकम को जैक डॉर्सी ने बिटकॉइन में कन्वर्ट करके अफ्रीका में जरूरतमंदों की सहायता के लिए दान कर दिया था।

बता दें जैक डॉर्सी (Jack Dorsey) ने 2006 में बिज स्टोन और इवान विलियम्स के साथ मिलकर ट्विटर की नींव रखी। ट्विटर का कॉन्सेप्ट उन्हें पॉडकास्टिंग कंपनी ओडियो में एक ब्रेनस्टॉर्मिंग सेशन के दौरान आया था। शुरू में Twitter एक SMS-बेस्ड माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म था, जिसमें यूजर्स 140 शब्दों में अपने विचार व्यक्त कर सकते थे।

2010 तक Twitter एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म बन चुका था, जहां लोग न्यूज, व्यूज और ट्रेंड्स शेयर करने लगे थे। 140 कैरेक्टर की सीमा को 2017 में बढ़ाकर 280 कर दिया गया, ताकि यूजर्स ज्यादा विस्तार से लिख सकें। इसके बाद 2022 में एलन मस्क ने ट्विटर को 3.82 लाख करोड़ रुपये में खरीद लिया था। एक्स से जुड़ा एक रोचक किस्सा यह भी है कि इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल पृथ्वी ही नहीं, अंतरिक्ष से भी हुआ है। 22 जनवरी 2010 को अंतरिक्ष से पहला ट्वीट किया गया था।

Tag: #nextindiatimes #Twitter #Technology

RELATED ARTICLE

close button