14.9 C
Lucknow
Sunday, February 22, 2026

क्या होता है WiFi? पढ़ें वाई-फाई ही क्यों रखा गया नाम; जानें वजह

टेक्नोलॉजी डेस्क। घर हो या ऑफिस, स्कूल हो या होटल हर जगह इंटरनेट कनेक्टिविटी का सबसे आसान जरिया वाई फाई ही बन गया है लेकिन अक्सर लोग वाई फाई का इस्तेमाल तो करते हैं पर इसके नाम, मतलब और काम करने के तरीके के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता होता है। ऐसे में जानना जरूरी है कि आखिर वाई फाई क्या है और इसका नाम वाई फाई ही क्यों रखा गया है?

यह भी पढ़ें-Vivo T4 5G पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, जल्दी से चेक करें डील

वाई फाई एक वायरलेस नेटवर्किंग तकनीक है, जो बिना किसी तार के डिवाइस को इंटरनेट से जोड़ती है। यह तकनीक रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिए काम करती है और इसके पीछे WLAN यानी वायरलेस लोकल एरिया नेटवर्क सिस्टम होता है। मोबाइल, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी जैसे डिवाइस वाई फाई के जरिए डेटा भेजते और रिसीव करते हैं। वहीं ज्यादातर यह माना जाता है कि वाई फाई का मतलब Wireless Fidelity होता है, लेकिन हकीकत इससे अलग है।

WiFi असल में किसी शब्द का शॉर्ट फॉर्म नहीं है। यह एक ब्रांड नेम है, जिसे 1999 में Wi Fi Alliance ने चुना था। इसे जानबूझकर आसान और याद रखने लायक नाम दिया गया, ताकि IEEE 802.11 जैसे तकनीकी नाम की जगह आम लोग भी इसे आसानी से पहचान सके। वाई फाई का नाम Hi-Fi (High Fidelity) से प्रेरित होकर रखा गया था।

WiFi सिस्टम में राउटर इंटरनेट से जुड़ा होता है और वह रेडियो सिग्नल के जरिए आसपास मौजूद डिवाइस तक नेटवर्क पहुंचाता है। डिवाइस इन सिग्नल को पकड़कर इंटरनेट से कनेक्ट हो जाते हैं। यही वजह है कि बिना किसी केबल के इंटरनेट इस्तेमाल करना संभव हो पाता है। इसके मानकों और तकनीक को Wi Fi Alliance नाम का संगठन संभालता है, जिसमें कई टेक कंपनियां शामिल है।

Tag: #nextindiatimes #WiFi #Technology

RELATED ARTICLE

close button