35 C
Lucknow
Sunday, April 12, 2026

कितनी है वैभव सूर्यवंशी की असली उम्र, BCCI की जांच में हुआ खुलासा

स्पोर्ट्स डेस्क। Vaibhav Suryavanshi क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाजों पर भी कहर बनकर टूट रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान तो कह चुके हैं कि वैभव के नाम से बड़े-बड़े गेंदबाज भी डरे हुए हैं। IPL 2026 में अब तक 15 वर्षीय वैभव ने 200 रन बना लिए हैं। खूब सारे रन बनाने तक तो ठीक था, लेकिन जिस तरह उन्होंने जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गजों को निशाना बनाया है वह अविश्वसनीय है।

यह भी पढ़ें-IPL से करोड़ों कमाने वाले वैभव सूर्यवंशी की कितनी पहुंची नेटवर्थ, यहां जानें

IPL 2025 सीजन के समय जब वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर सवाल उठे थे, तब वैभव के पिता संजीव ने खुलासा किया था कि 2019 में BCCI ने उनके बेटे का बोन टेस्ट करवाया था और उस बोन टेस्ट से सब साफ हो गया था कि वैभव ने उम्र में कोई हेराफेरी नहीं की है। अब उसी बोन टेस्ट के संबंध में एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। वैभव ने पिछले सीजन भी तबाही मचाई हुई थी।

वायरल पोस्ट में एक व्यक्ति ने दावा किया है कि BCCI ने 2019-20 सत्र के समय वैभव का बोन टेस्ट किया था, उन दिनों वैभव अंडर-16 खेल रहे थे। इस पोस्ट में बताया गया कि उस समय वैभव की उम्र लगभग 8.5 वर्ष थी, लेकिन 2 अलग-अलग बार बोन टेस्ट करने पर उनकी उम्र 10.4 साल और 10.1 आई थी। इसमें 2 साल से कम का अंतर है, जो स्वीकृत सीमा के अंदर बताया गया।

बोन टेस्ट की जांच रिपोर्ट में आमतौर पर 2-3 साल का अंतर आ सकता है, इसलिए वैभव का अंतर स्वीकृत सीमा के अंदर आता है। इस व्यक्ति ने दावा किया कि 57 खिलाड़ियों की जांच रिपोर्ट में 3.5-4 साल का अंतर आया था, फिर भी उन्हें क्लियरेंस मिल गया था।

Tag: #nextindiatimes #VaibhavSuryavanshi #IPL2026

RELATED ARTICLE

close button