32 C
Lucknow
Monday, March 17, 2025

क्या है उमराह और क्यों है जरूरी? जिसे करने पहुंची कैंसर से जूझ रही हिना खान

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अपना कैंसर (cancer) का इलाज करवा रही हैं। ब्रेस्ट कैंसर के ट्रीटमेंट के बीच वह उमराह (Umrah) करने के लिए मक्का-मदीना गई हैं। एक्ट्रेस (Hina Khan) ने रमजान के पाक महीने में उमराह किया और सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। हिना (Hina Khan) तीसरे स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं जिसका अभी इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें-लाख छिपाएं प्यार मगर…! श्रद्धा कपूर के फोन का वॉलपेपर देख चौंके लोग

हिना खान (Hina Khan) रमजान के पाक महीने में मक्का उमराह (Umrah) करने गईं हैं। एक्ट्रेस के साथ उनका भाई भी उमराह करने गया है। आइये जानते हैं कि उमराह क्या होता है और ये क्यों जरूरी होता है? मक्का की जियारत को उमराह कहा जाता है। उमराह (Umrah) हज का ही एक छोटा रूप है। अल्लाह की इबादत करने और अपने गुनाहों की माफी मांगने के लिए मुसलमान उमराह के लिए जाते हैं। उमराह का मतलब आबादी वाली जगह से है, जहां एक साथ बड़ी आबादी इकट्ठा होती है।

मक्का दुनिया भर के मुस्लिमों के लिए सबसे पाक जगह मानी जाती है। इस्लामिक मान्यता के मुताबिक मक्का वो जगह है, जहां पर इस्लाम धर्म की पाक किताब कुरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के सामने प्रकट हुई थी। यही वजह है कि इस पवित्र जगह पर दुनिया भर के मुसलमान अल्लाह की इबादत और अपने गुनाहों की माफी मांगने जाते हैं।

हज और उमराह (Umrah) दोनों के लिए ही मुसलमान सऊदी अरब के सबसे पुराने शहर मक्का जाते हैं लेकिन बड़ा अंतर यह है कि उमराह पूरी साल किया जा सकता है लेकिन हज की जियारत का का एक निश्चित समय होता है। हज यात्रा इस्मामिक कैलेंडर के आखिरी महीने में की जाती है और यह कई दिनों तक चलती है साथ ही यह ज्यादा खर्चीली भी है। जबकि उमराह (Umrah) महज दो घंटे में ही पूरा किया जा सकता है। उमराह के लिए जाना हज की तुलना में सस्ता भी होता है, इसीलिए जो लोग हज यात्रा के लिए आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है और समय की भी कमी है, वह भी उमराह के लिए जा पाते हैं।

Tag: #nextindiatimes #HinaKhan #Umrah #Mecca

RELATED ARTICLE

close button