स्पोर्ट्स डेस्क। टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) साउथ अफ्रीका के कप्तान ही नहीं बल्कि टीम की नई पहचान बन गए हैं। जब से उन्होंने कप्तानी संभाली है, साउथ अफ्रीका (South Africa) ने कोई भी टेस्ट मैच नहीं हारा है। अब पहली बार टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल खेला और जीत हासिल की। क्या आप जानते हैं टेम्बा नाम का मतलब क्या है? उन्हें यह नाम किसने दिया? चलिए बताते हैं आपको?
यह भी पढ़ें-WTC Final 2025 जीतने वाली टीम को मिलेगी कितनी प्राइज मनी? जानें यहां
साउथ अफ्रीका को 27 साल बाद जीत दिलाने के बाद टेंबा बावुमा (Temba Bavuma) चर्चा में आ गए हैं और उनके साथ ही उनका नाम भी लोगों की उत्सुकता का विषय बना हुआ है। लोग टेंबा बावुमा के नाम का मतलब भी गूगल पर सर्च कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका (South Africa) के कप्तान बावुमा का नाम टेंबा उनकी दादी ने रखा था। टेंबा नाम का मतलब होता है- Hope यानी कि उम्मीद। एक ऐसा शख्स, जो लोगों की उम्मीद बने।
बावुमा (Temba Bavuma) ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी दादी ने ये नाम इसलिए चुना क्योंकि वह चाहती थीं कि वह परिवार और समाज के लिए उम्मीद की किरण बनें। अब जब टेम्बा ने साउथ अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जिताकर इतिहास रच दिया, तो ऐसा लगता है जैसे दादी के दिए नाम का असली अर्थ अब जाकर पूरी दुनिया ने महसूस किया है।

WTC फाइनल के तीसरे दिन जब टेम्बा बावुमा मैदान पर डटे रहे, तो वे गेंदबाजों से ही नहीं, बल्कि शरीर में दर्द से भी जूझ रहे थे। बल्लेबाजी करते समय उनकी हैमस्ट्रिंग खिंच गई, वे साफ तौर पर चोटिल थे, लेकिन न तो उन्होंने कोई शिकायत की और न ही मैदान छोड़ा। उनके चेहरे पर बस एक ही भाव था। अपनी टीम को इतिहास रचते देखना। दर्द को किनारे रखते हुए उन्होंने रन जोड़े। यह साफ हो गया कि कप्तान Temba Bavuma सिर्फ नाम से ही नहीं, बल्कि अपनी हिम्मत से भी बड़ी मिसाल बन गए हैं।
Tag: #nextindiatimes #TembaBavuma #SouthAfrica