स्पोर्ट्स डेस्क। T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और New Zealand के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम सात बजे शुरू होगा और टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छह बजे होगा। दोनों टीमें दो साल में लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ रही हैं। लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट्स के नॉकआउट्स में टीम इंडिया का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है।
यह भी पढ़ें-T20 World Cup 2026 में अब तक बने कितने रन, लगे इतने चौके-छक्के
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड अब तक आईसीसी टूर्नामेंट्स के नॉकआउट मुकाबले में पांच बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से कीवियों ने तीन मैच और भारत ने दो मैच जीते हैं।भारत और न्यूजीलैंड किसी आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में पहली बार साल 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में आमने-सामने आए थे। तब स्टीफन फ्लेमिंग की अगुआई वाली न्यूजीलैंड टीम ने सौरव गांगुली की अगुआई वाली भारतीय टीम चार विकेट से हराया था।
2019 के बाद भारत और न्यूजीलैंड 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में आमने-सामने आए। यह टेस्ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल था। कोहली की अगुआई में भारतीय टीम मजबूत दिख रही थी। वहीं, न्यूजीलैंड की कमान केन विलियम्सन संभाल रहे थे। बारिश ने भी खलल डाला और रिजर्व डे में नतीजा आया। हालांकि, इस मैच में भारत की बल्लेबाजी खराब रही।

2021 के बाद भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 2023 वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल में आमने-सामने आईं। रोहित की अगुआई में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराया था। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था। टी20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 16 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है।
Tag: #nextindiatimes #INDvsNZ #T20WorldCup2026




