लाइफस्टाइल डेस्क। बार या शराब की दुकान में अगर आप ध्यान दें, तो जिन और whiskey अक्सर एक-दूसरे के पास रखी दिखाई देती हैं। माना जाता है कि जिन ज्यादा स्ट्रॉन्ग होती है, क्योंकि उसका टेस्ट तेज और खुशबूदार होता है। वहीं व्हिस्की को लोग सॉफ्ट लेकिन भारी ड्रिंक समझते हैं। आइए जानते हैं व्हिस्की से जिन कितनी अलग होती है और इसमें अल्कोहल कितनी है?
यह भी पढ़ें-बियर कैन या बोतल बंद बियर? जानें दोनों में क्या होता है बेहतर
जिन की सबसे बड़ी पहचान उसका बॉटनिकल फ्लेवर है। जिन का मुख्य स्वाद जूनिपर बेरी से आता है। यह एक तरह की बेरी होती है जो जिन को पाइन के पेड़ जैसी ताजा खुशबू देती है। जिन में डिस्टिलेशन के दौरान इसमें अलग-अलग बोटोनिकल मिलाई जाती हैं, जैसे जूनिपर बेरी, धनिया, नींबू या संतरे के छिलके, इलायची, दालचीनी, सौंफ आदि। डिस्टिलेशन के समय अल्कोहल की भाप इन बॉटनिकल्स से होकर गुजरती है और उनका टेस्ट और खुशबू अपने अंदर ले लेती है। इसी वजह से जिन बहुत फ्रेश, हर्बल और खुशबूदार लगती है।

व्हिस्की का आधार अनाज होता है, जैसे जौ, मक्का, गेहूं, राई, लेकिन व्हिस्की को खास उसका लंबे समय तक लकड़ी के बैरल में रखा जाना बनाता है। व्हिस्की बनाने की प्रक्रिया में कई चरण होते हैं। अनाज को भिगोया और पीसा जाता है फिर उसका फर्मेंटेशन होता है। इसके बाद डिस्टिलेशन किया जाता है।
जिन और व्हिस्की दोनों ही शराब हैं लेकिन उनके बनने के तरीके, टेस्ट और खुशबू में बड़ा फर्क होता है। जिन हल्की, ताजा, हर्बल और खट्टे फलों जैसी खुशबू वाली होती है। व्हिस्की गहरी, गर्माहट वाली, लकड़ी, कारमेल और कभी-कभी धुएं जैसी होती है। जिन टॉनिक वॉटर, बर्फ और फलों के साथ ज्यादा पसंद की जाती है। व्हिस्की सीधे, पानी या बर्फ के साथ पी जाती है।
Tag: #nextindiatimes #whiskey #Lifestyle




