36 C
Lucknow
Thursday, May 8, 2025

क्या होता है ‘रेड कॉर्नर नोटिस’, किसके लिए होता है जारी?

डेस्क। बीते साल बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भारत में रह रहीं शेख हसीना (Sheikh Hasina) के खिलाफ वहां के अंतरिम सरकार के मुखिया प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, बांग्लादेश (Bangladesh) पुलिस के नेशनल क्राइम ब्यूरो (NCB) ने इंटरपोल को एक आवेदन दिया है जिसमें उसने 12 लोगों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी करने की मांग की है। इन 12 लोगों में एक नाम शेख हसीना का भी है।

यह भी पढ़ें-लाखों रुपये में बिकता है केवड़े के फूल का एक लीटर तेल, जानें कैसे करें खेती

फिलहाल रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) क्या होता है और क्या इसके जारी होने से किसी की गिरफ्तारी हो सकती है। कौन जारी करता है रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) और किस-किसके खिलाफ जारी हो सकती है ये नोटिस? ये सारे सवाल हमारे दिमाग में जरूर उठते हैं। चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

जब भी कोई व्यक्ति अपराध करके दूसरे देश भाग जाता है तो देश सहित दुनिया भर की पुलिस को सचेत करने के लिए एक नोटिस जारी किया जाता है। इसे ही रेड कॉर्नर नोटिस कहते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वांटेड भगोड़ों के बारे में दुनिया भर की पुलिस फोर्स को सचेत करने के लिए ये नोटिस जारी किया जाता है। यहाँ पर ये स्पष्ट करना जरूरी है कि, रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी का वारंट नहीं होता है। यह दुनिया भर की पुलिस फोर्स के लिए एक अंतरराष्ट्रीय अलर्ट है। यह नोटिस दुनिया के सारे पुलिस डिपार्टमेंट से सिर्फ एक अनुरोध होती है।

रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) में वांटेड आरोपी के पहचान की जानकारियां, जैसे उसका नाम, जन्म तिथि, राष्ट्रीयता, बाल और आंखों का रंग, फोटोग्राफ और उंगलियों के निशान यदि उपलब्ध हों, होते हैं। रेड नोटिस तभी जारी किया जा सकता है जब कानून की नजर में वह अपराध गंभीर हो। इसमें हत्या, बड़ी डकैती, चोरी, या फिर रेप जैसे अपराध शामिल होते हैं। इसी कड़ी में एक शब्द आता है ‘इंटरपोल’। आसान भाषा में इंटरपोल को इंटरनेशनल पुलिस के रूप में समझा जा सकता है। दुनिया भर के 192 देश इसके सदस्य हैं। रेड कॉनर नोटिस भी यही 192 देश जारी कर सकते हैं, जो इंटरपोल के सदस्य हैं।

Tag: #nextindiatimes #RedCornerNotice #SheikhHasina

RELATED ARTICLE

close button