नोएडा। नोएडा की सड़कों पर सोमवार को जो मंजर दिखा, उसने पूरे प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मदरसन कंपनी के कर्मचारियों का शुरू हुआ प्रदर्शन देखते ही देखते हिंसक झड़प और आगजनी में बदल गया लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस मदरसन कंपनी के नाम पर इतना बड़ा बवाल हुआ, वह आखिर बनाती क्या है और उसका कारोबार कितना फैला हुआ है?
यह भी पढ़ें-क्या होती थी काला पानी की सजा, मौत की दुआ मांगते थे कैदी
संवर्धना मदरसन ग्रुप (SMG) दुनिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माताओं में से एक है। यह कंपनी कार और अन्य वाहनों के महत्वपूर्ण पुर्जे बनाने का काम करती है। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर इसकी पहचान एक दिग्गज मैन्युफैक्चरर के तौर पर है। मदरसन ग्रुप का कारोबार इतना फैला हुआ है कि दुनिया की शायद ही कोई ऐसी बड़ी कार कंपनी हो, जो इनके बनाए पुर्जों का इस्तेमाल न करती हो।

Motherson Company की सबसे बड़ी विशेषज्ञता ‘वायरिंग हार्नेस’ बनाने में है। इसे आसान भाषा में समझें तो यह किसी भी गाड़ी के भीतर बिजली और संकेतों को इधर-उधर ले जाने वाला तारों का जाल है। गाड़ी चलाते समय आप जिन शीशों (मिरर्स) और कैमरों का इस्तेमाल करते हैं, उनमें से ज्यादातर मदरसन कंपनी ही बनाती है।
वाहनों की सुरक्षा और दिखावट के लिए जरूरी हेडलाइट्स, फॉग लैंप्स और पीछे की टेल-लाइट्स भी मदरसन के पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं। मदरसन का काम सिर्फ कारों तक सीमित नहीं है। यह ग्रुप अब एयरोस्पेस यानी हवाई जहाज के पुर्जे और असेंबली बनाने के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा मेडिकल इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले जटिल इंजेक्शन मोल्डेड कंपोनेंट्स और तैयार मेडिकल डिवाइस भी इनके कारखानों में बनते हैं।
Tag: #nextindiatimes #MothersonCompany #Noida




