20 C
Lucknow
Friday, January 30, 2026

भारत के लिए बनी Renault Duster में हैं क्या खास फीचर्स? पढ़ें यहां

ऑटो डेस्क। यूरोप में Dacia के नाम से नई जनरेशन Renault Duster पहले से ही मौजूद है। इसके बाद कुछ यूरोपीय और अफ्रीकी बाजारों के लिए इसका Renault वर्जन आ चुके हैं, जिसमें मामूली बदलाव थे। हाल ही में भारत के लिए तैयार की गई 2026 Renault Duster को पेश किया गया है। यह यूरो-स्पेक से काफी अलग नजर आती है।

यह भी पढ़ें-Tata Sierra हुई लॉन्च, 22 साल बाद हुई लीजेंड वापसी

भारतीय SUV खरीदारों की पसंद और बाजार की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए Renault ने डस्टर का एक खास वर्जन तैयार किया है। नई जनरेशन Renault Duster भारतीय SUV टेस्ट के ज्यादा अनुरूप दिखती है। फ्रंट ग्रिल पर बड़े अक्षरों में DUSTER लिखा हुआ है। इसके साथ ही बॉक्सी और मस्क्युलर सिलुएट, SUV प्रपोर्शन, 212 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस, 18-इंच अलॉय व्हील्स और 225-सेक्शन टायर्स दिए गए हैं। यह सभी मिलकर इसे दमदार रोड प्रेजेंस देते हैं।

Renault के अनुसार, नई Duster का बूट 700 लीटर तक है। यह कैपेसिटी रूफ तक सामान लोड करने पर मानी गई है। पार्सल ट्रे के नीचे स्क्वायर-शेप बूट मिलता है, जिसमें लाइट्स, हुक्स और स्पेयर व्हील के लिए अलग कैविटी जैसे उपयोगी एलिमेंट्स हैं। सेगमेंट में पावर्ड टेलगेट भी एक बड़ा प्लस है। नई Duster में 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है। 

इसके पीछे की तरफ LED DRLs, LED टेललैंप्स और बॉडी क्लैडिंग जैसे एलिमेंट्स इसकी अपील को और मजबूत बनाने का काम करते हैं। इंडिया-स्पेक Duster का केबिन प्रैक्टिकल और स्पेसियस है। रियर सीट्स पर तीन एडजस्टेबल हेडरेस्ट, सेंटर आर्मरेस्ट, रियर AC वेंट्स, USB टाइप-C पोर्ट्स और सीट-बैक पॉकेट्स मिलते हैं। फ्रंट में पावर्ड और वेंटिलेटेड सीट्स के साथ एडजस्टेबल लम्बर सपोर्ट दिया गया है। पैनोरमिक सनरूफ केबिन में भरपूर नैचुरल लाइट लाता है।

Tag: #nextindiatimes #RenaultDuster #Automobile

RELATED ARTICLE

close button