डेस्क। मिडिल ईस्ट में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। इजरायल ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला किया, जिसके बाद ईरान ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसी बीच आईये जानते हैं कि आखिर आधुनिक युग में war को कौन से नियम कंट्रोल करते हैं?
यह भी पढ़ें-इजरायल-ईरान के युद्ध से इन देशों को मिला बंपर फायदा, कर रहे खूब कमाई
अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत एक विस्तृत कानूनी ढांचा मौजूद है। यह मुख्य रूप से जिनेवा कन्वेंशन पर आधारित है। इन कन्वेंशन की व्याख्या और इन्हें लागू करने का काम दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र करता है। आधुनिक युद्ध कानून नागरिकों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। घर, अस्पताल या फिर स्कूल जैसे नागरिक इलाकों पर हमला करना युद्ध अपराध माना जाता है।

इसी के साथ युद्ध में लड़ रहे देशों के लिए यह भी जरूरी है कि वह संघर्ष क्षेत्र में फंसे नागरिकों के लिए सुरक्षित निकासी मार्ग उपलब्ध कराएं। पहला और दूसरा जिनेवा कन्वेंशन यह पक्का करता है कि घायल और बीमार सैनिकों को चिकित्सा उपचार मिले। भले ही वे सैनिक अपनी खुद की सेना के हों या फिर शत्रु सेना के। युद्ध के आधुनिक नियम उन हथियारों पर रोक लगाते हैं जिनसे बेवजह की पीड़ा होती है।
पकड़े गए सैनिकों को युद्धबंदी कहा जाता है। उनके साथ गरिमा पूर्ण व्यवहार किया जाना चाहिए। इसी के साथ उन्हें यातना से बचाया जाना चाहिए और उन्हें भोजन, आश्रय और चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराई जानी चाहिए। जरूरी बात यह है कि युद्ध बंदियों को सिर्फ अपना नाम, रैंक और सर्विस नंबर जैसी बुनियादी जानकारी साझा करना जरूरी होता है और उन्हें संवेदनशील या फिर खुफिया जानकारी बताने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।
Tag: #nextindiatimes #MiddleEast #USIsraelIranWar




