36 C
Lucknow
Thursday, April 2, 2026

किसी राजनीतिक पार्टी को जॉइन करने के क्या होते हैं नियम, BJP में कैसे हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली। मशहूर टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस हाल ही में BJP में शामिल हुए। राजनीति एक ऐसा क्षेत्र है, जहां आप सीधे लोगों से जुड़कर समाज में योगदान दे सकते हैं। भारत में कई नेता ऐसे रहे हैं जिन्होंने छात्र राजनीति से शुरुआत की और आगे चलकर बड़े पदों तक पहुंचे। बहुत से युवा इस पार्टी से जुड़ना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सही प्रक्रिया की जानकारी नहीं होती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं पूरा प्रोसेस।

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी के कितने हैं भाई-बहन, जानें परिवार में कौन-कौन क्या करता है?

बीजेपी का सदस्य बनने के लिए ज्यादा योग्यता की जरूरत नहीं होती। पार्टी ने कुछ आसान नियम बनाए हैं। जिसमें आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। आप भारत के नागरिक होने चाहिए।किसी भी जाति, धर्म, शिक्षा या पेशे का व्यक्ति सदस्य बन सकता है। लगभग हर आम नागरिक इस पार्टी से जुड़ सकता है।

ये है ऑनलाइन तरीका:

-अगर आप घर बैठे सदस्य बनना चाहते हैं, तो बीजेपी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bjp.org/ पर जाएं।

-वहां दिए गए सदस्यता फॉर्म को खोलें।

-अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें।

-आपके मोबाइल पर OTP आएगा, उसे दर्ज करके नंबर वेरीफाई करें।

-इसके बाद Member ऑप्शन चुनें। अपनी नागरिकता, लिंग और जन्मतिथि दर्ज करें।

-अब अपनी फोटो अपलोड करें।

-फोटो अपलोड करने के बाद अपना पता, राज्य, जिला और पिन कोड भरें।

-अब Register पर क्लिक करके फॉर्म सबमिट करें। इसके बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा, जिससे आप अपना मेंबरशिप कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आप इंटरनेट का यूज नहीं करना चाहते, तो अपने मोबाइल से 8800002024 पर मिस्ड कॉल दें। आपको एक मैसेज मिलेगा जिसमें मेंबरशिप नंबर होगा। दिए गए लिंक पर जाकर अपनी जानकारी भरें। OTP से वेरिफिकेशन करें। लास्ट में अपना मेंबरशिप कार्ड डाउनलोड कर लें।

Tag: #nextindiatimes #BJP #Politics

RELATED ARTICLE

close button