12 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

कितनी तरह के होते हैं सरकारी आवास, जानें मिलती हैं क्या सुविधाएं?

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नए नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन को टाइप 8 सरकारी बंगले का अलॉटमेंट मिला है। फिलहाल हम आपको बताते हैं कि सरकारी आवास कितने तरह के होते हैं?

यह भी पढ़ें-भारत में किस जाति के लोग हैं सबसे ज्यादा?

भारत में सरकारी आवास (Government Accommodation) एक अच्छी तरह से तय पद के मुताबिक अलॉट किए जाते हैं। इन घरों का प्रबंधन केंद्रीय लोक निर्माण विभाग करता है और इन्हें टाइप 1 से टाइप 8 तक वर्गीकृत किया गया है।

Type 1 से टाइप 3 आवास:

टाइप 1 आवास मल्टी टास्किंग स्टाफ और ग्रुप डी कर्मचारी जैसे निचली रैंक के सरकारी कर्मचारियों के लिए होते हैं। यह छोटी यूनिट होती है जिनमें न्यूनतम सुविधाएं होती हैं।

टाइप 4 आवास:

टाइप 4 आवास सेक्शन ऑफिसर और समकक्ष पदों जैसे मध्यम स्तरीय अधिकारियों के लिए आरक्षित है। यह आवास बेहतर रहने की जगह, बेहतर सुविधाएं और ज्यादा आरामदायक लेआउट प्रदान करते हैं।

Type 5 और टाइप 6 आवास:

टाइप 5 और टाइप 6 आवाज डिप्टी सेक्रेटरी, डायरेक्टर और समकक्ष रैंक के अधिकारियों को अलॉट किए जाते हैं। यह घर काफी बड़े होते हैं। अक्सर बेहतरीन इलाकों में होते हैं और साथ ही अतिरिक्त भत्ते और सुविधाओं के साथ आते हैं।

Type 7 बंगले:

टाइप 7 बंगले ब्यूरोक्रेसी के सबसे ऊंचे लेवल के अधिकारियों के लिए होते हैं। यह बंगले बड़े और स्वतंत्र यूनिट होते हैं, जिनमें काफी बेहतर सुरक्षा और सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर होता है।

टाइप 8 बंगला:

यह कैबिनेट मंत्री, सुप्रीम कोर्ट के जज, पूर्व प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के अध्यक्षों के लिए आरक्षित है। इन घरों में आमतौर पर 8 से ज्यादा बड़े कमरे होते हैं। इनमें 5 से 6 बेडरूम, एक बड़ा ड्राइंग रूम, एक स्टडी, डायनिंग एरिया और एक मॉडर्न किचन शामिल है।

Tag: #nextindiatimes #GovernmentAccommodation #NitinNabin

RELATED ARTICLE

close button