23 C
Lucknow
Saturday, November 22, 2025

फोल्डेबल फोन के क्या हैं फायदे और नुकसान? खरीदने से पहले जरूर जान लें

टेक्नोलॉजी डेस्क। सैमसंग और गूगल समेत कई कंपनियां Foldable phone उतार चुकी हैं और ऐप्पल अगले साल अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लाने की तैयारी में है। फोल्डेबल फोन में ऐसी फ्लेक्सिबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी होती है, जिस कारण यह बीच से मुड़ जाता है। ऐसे फोन आमतौर पर फ्लिप और फोल्डेबल डिजाइन में आते हैं।

यह भी पढ़ें-iPhone 16 Pro Max पर भारी छूट, Flipkart दिवाली सेल में इतनी गिरी कीमत

फ्लिप फोन ट्रेडिशनल फोन की तरह वर्टिकली जबकि फोल्डेबल फोन एक बुक की तरह फोल्ड होते हैं। फोल्डेबल फोन में मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है। बड़ी स्क्रीन के कारण इन पर एक साथ 2-3 ऐप को यूज किया जा सकता है। बड़ी स्क्रीन के कारण फोल्डेबल फोन पर गेमिंग आसान और मजेदार हो जाती है।

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट कैमरा पर निर्भर रहने की बजाय फोल्डेबल फोन पर रियर कैमरा से वीडियो कॉल की जा सकती है। इसी तरह सेल्फी या दूसरी फोटो लेते समय आउटर स्क्रीन पर उसका प्रीव्यू दिख जाता है। इससे सब्जेक्ट के लिए पोज चेंज करना आसान हो जाता है। इसी तरह सेल्फी या दूसरी फोटो लेते समय आउटर स्क्रीन पर उसका प्रीव्यू दिख जाता है। इससे सब्जेक्ट के लिए पोज चेंज करना आसान हो जाता है।

ये हैं नुकसान:

फोल्डेबल फोन में स्क्रीन के आस्पेक्ट रेशो के कारण वीडियो फुल स्क्रीन नहीं चल पाते हैं। ऐसे में वीडियो देखते समय आपको ऊपर और नीचे ब्लैक स्क्रीन नजर आती है। बिल्ड और फंक्शनलिटी के कारण फोल्डेबल फोन काफी भारी होते हैं। इस वजह से ये हर किसी को पसंद नहीं आते। साधारण फोन पर यूज की जा सकने वाली सभी ऐप्स फोल्डेबल फोन के लिए कंपेटिबल नहीं होती हैं। इस कारण कुछ ऐप्स स्ट्रैच्ड नजर आती है, जो यूजर एक्सपीरियंस को खराब कर सकती है।

Tag: #nextindiatimes #Foldablephone #Technology

RELATED ARTICLE

close button