डेस्क। होली (Holi) नजदीक है और मौसम (Weather) में भी थोड़ी गर्माहट शुरु हो गई है। आज शनिवार से देश भर में मौसम करवट बदल सकता है। इस बार भयंकर गर्मी पड़ने और सामान्य से ज्यादा दिन लू चलने की भविष्यवाणी है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च से होली तक मौसम बदल जाएगा।
यह भी पढ़ें-जानें कहां-कहां हैं भारत की 5 वो ऐतिहासिक इमारतें, जिन्हें महिलाओं ने बनवाया
दिल्ली-एनसीआर में मौसम (Weather) साफ-शुष्क रहने की संभावना जताई गई है और तेज हवाओं में कमी आएगी। तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। 11-14 मार्च के बीच पारा 33 डिग्री पार कर सकता है। हालांकि, होली पर हल्की बारिश की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में मौसम अब पलटी मारेगा और तापमान बढ़ेगा। हालांकि उत्तर पश्चिम जिलों में 13 और 14 मार्च को बारिश हो सकती है। वहीं, बिहार-झारखंड में दिन का भी तापमान बढ़ेगा।
गुजरात में प्री-मानसून गर्मी तेज होगी और कल से तापमान 40 डिग्री के पार जाने की आशंका है। यहां तक की कुछ इलाकों में लू दस्तक दे सकती है। 12 मार्च तक बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, राजस्थान में मौसम (Weather) धीरे-धीरे गर्म होने लगेगा। रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे आ गया था, वो अब बढ़ेगा। अगले दिनों में तापमान 2-3 डिग्री बढ़ने की आशंका है।

पहाड़ों पर भी मौसम (Weather) बदलेगा और बर्फबारी होगी। जम्मू-कश्मीर के साथ उत्तराखंड में लैंडस्लाइड की संभावना है। 9 से 12 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 10 से 12 मार्च के दौरान उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। आज उत्तराखंड़ में मौसम साफ रहेगा, लेकिन पहाड़ी इलाकों पर बादल छाए रह सकते हैं।
Tag: #nextindiatimes #Weather #Holi