एंटरटेनमेंट डेस्क। एक साइंस फिक्शन यानी स्काई फाई ऐसी मूवीज (sci-fi movies) होती है जो विज्ञान और तकनीक (technology) से जुड़े काल्पनिक, भविष्य से जुड़े परिदृश्य, एलियन का जीवन या अंतरिक्ष की कहानियां कहती है। इसमें ऐसी चीजें दिखाई जाती हैं जिसे मुख्य धारा के विज्ञान द्वारा पूरी तरह से स्वीकार नहीं किया जाता है। ये Hollywood फिल्में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के साथ-साथ मानवीय स्थिति के बारे में दार्शनिक प्रश्नों पर भी चर्चा कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें-2 साल की उम्र से ही मॉडलिंग कर रही ये हॉलीवुड स्टार, चौंका देगी नेटवर्थ
आज आपको ऐसी ही कुछ Hollywood फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने विज्ञान के इतर एक अलग तरह के सिनेमा को पर्दे पर लाने की कोशिश की।
2001: ए स्पेस ओडिसी (1968)
चंद्रमा की सतह के नीचे दबी एक रहस्यमयी कलाकृति को उजागर करती ये मूवी आपको अलग ही स्पेस में ले जाएगी। इसकी उत्पत्ति का पता लगाने के लिए बृहस्पति पर एक अंतरिक्ष यान भेजा जाता है। दो लोगों द्वारा संचालित एक अंतरिक्ष यान और सुपरकंप्यूटर HAL 9000।
द मैट्रिक्स (The Matrix):
इस कहानी में एक अजनबी कंप्यूटर हैकर नियो को एक भयावह अंडरवर्ल्ड में ले जाता है, तो उसे चौंकाने वाली सच्चाई का पता चलता है। उसे जानकारी मिलती है कि वह जीवन जिसे वह जानता है वह एक दुष्ट साइबर-इंटेलिजेंस का विस्तृत धोखा है।

एड अस्त्र (AD ASTRA):
ये Hollywood मूवी साल 2019 में आई थी। इस मूवी में एक बंदा स्पेस एडवेंचर पर जाता है अपने पिता को ढूंढ़ने के लिए। इसके साथ ही वो एक मिस्ट्री को भी सॉल्व करता है। अब ये मिस्ट्री क्या है और इसका जवाब वो ढूंढ़ पाता है कि नहीं ये आपको मूवी के अंदर देखने को मिलेगा। ये हिंदी में भी उपलब्ध है।
फर्स्ट मैन (First Man):
ये फिल्म साल 2018 में आई थी। इस Hollywood मूवी में नील आर्मस्ट्रॉन्ग की कहानी दिखाई गई है। कैसी उनकी लाइफ थी और 1969 में चंद्रमा पर पहला कदम उन्होंने कैसे रखा इसका क्या मिशन था ये इस फिल्म की कहानी है।
ओब्लिवियन (Oblivion):
ये मूवी साल 2013 में आई थी। इस मूवी में हमारा प्लेनेट खत्म हो चुका है और एक आदमी को जिम्मेदारी दी जाती है बचे हुए रिसोर्स को जमा करने की। ये मूवी और भी दिसचस्प हो जाती है जब उसे ऐसी कुछ चीजें दिखती हैं जिनपर वो सवाल करने लगता है।
Tag: #nextindiatimes #Hollywood #Entertainment