28.3 C
Lucknow
Sunday, February 22, 2026

Volkswagen Taigun या Maruti Victoris, कौनसी एसयूवी है परफेक्ट?

ऑटो डेस्क। भारत में फॉक्‍सवैगन की ओर से ताइगुन की बिक्री की जाती है। वहीं मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ही मारुति सुजुकी की ओर से कुछ समय पहले ही मारुति विक्‍टोरिस को लॉन्‍च किया गया है। चलिए आपको बताते हैं इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में दोनों में से कौन सी एसयूवी को खरीदना बेहतर विकल्‍प हो सकता है?

यह भी पढ़ें-Kia Seltos की नई जेनरेशन भारत में हुई पेश, 24 सेफ्टी फीचर्स से है लैस

Volkswagen Taigun में इंजन के दो विकल्‍प मिलते हैं। जिसमें 1.5 लीटर पेट्रोल TSI इंजन से 150 पीएस पावर और 250 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। दूसरे पेट्रोल इंजन के तौर पर एक लीटर TSI इंजन मिलता है जिससे 115 पीएस की पावर और 178 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इन विकल्‍पों के साथ छह स्‍पीड मैनुअल, छह स्‍पीड ऑटोमैटिक और सात स्‍पीड डीएसजी ट्रांसमिशन के विकल्‍प मिलते हैं।

मारुति की ओर से विक्‍टोरिस एसयूवी को कुछ समय पहले ही लॉन्‍च किया गया है। इस एसयूवी में निर्माता की ओर से 1.5 लीटर की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इसे 75.8 किलोवाट की पावर और 139 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके अलावा इसे स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड और सीएनजी तकनीक वाले विकल्‍प के साथ भी ऑफर किया जाता है।इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, कनेक्‍टिड रियर टेल लाइट्स, शॉर्क फिन एंटीना, 26.03 सेमी इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, अंडर बॉडी सीएनजी किट दी गयी है।

दोनों की कीमत:

फॉक्‍सवैगन ताइगुन को 11.42 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 19.19 लाख रुपये है।वहीं मारुति विक्‍टोरिस को 10.49 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपये है।

Tag: #nextindiatimes #VolkswagenTaigun #Automobile #MarutiVictoris

RELATED ARTICLE

close button