36.1 C
Lucknow
Monday, March 9, 2026

6000mAh बैटरी के साथ आया Vivo Y37+ स्मार्टफोन, यहां देखें खूबियां

टेक्नोलॉजी डेस्क। Vivo ने Y-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन चीन में Vivo Y37+ के नाम से लॉन्च किया गया है। Vivo Y37+ स्मार्टफोन को 6000mAh की बैटरी और मीडियाटेक के Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन को एंड्रॉयड 15 के साथ मार्केट में रिलीज किया गया है।

यह भी पढ़ें-iPhone 17 सीरीज और नया iPhone Air मॉडल हुआ लॉन्च, ऐसे खरीदें सस्ते में

Vivo Y37+ स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.74-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल और मैक्सिमम ब्राइटनेस 1000 निट्स है। वीवो का यह फोन MediaTek के Dimensity 6300 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए Mali-G57 GPU दिया गया है। वीवो के इस फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB की UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 8GB की वर्चुअल रैम फीचर का भी सपोर्ट दिया गया है।

इस स्मार्टफोन को चीन में 8GB + 256GB स्टोरेज के साथ 1,599 युआन (करीब 21,400 रुपये) में लाया गया है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और सनराइज गोल्ड तीन कलर ऑप्शन में लाया गया है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। Vivo Y37+ स्मार्टफोन में डुअल सिम 5G, IR रिमोट कंट्रोल, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट दिया गया है।

Vivo Y37+ स्मार्टफोन में 13MP का सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें नाइट, पोर्टेट, पेनोरमा और प्रो मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं। वीवो के इस फोन में दिया रियर कैमरा 10x डिजिटल जूम और 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करता है। फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। Vivo Y37+ स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित कंपनी के कस्टम इंटरफेस OriginOS 5 पर रन करता है।

Tag: #nextindiatimes #VivoY37+ #Technology

RELATED ARTICLE

close button