डेस्क। भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां के नागरिकों को देश के किसी भी हिस्से में आने जाने की आजादी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में ही एक ऐसी जगह है, जहां भारतीयों समेत किसी भी व्यक्ति के जाने पर सख्त प्रतिबंध है। हम आपको बताते हैं कि भारत का ही island और भारतीयों के जाने पर सख्त पाबंदी कहां है?
यह भी पढ़ें-देश की अनोखी ट्रेन, जिसे सिग्नल नहीं हाथ के इशारे से ही रोक लेते हैं लोग
नॉर्थ सेंटिनल आइलैंड जो कि अंडमान एंड निकोबार आइलैंड का हिस्सा यहां भारतीयों के जाने पर पाबंदी है। सरकार ने अंडमान और निकोबार अधिनियम 1956 के तहत इस इलाके को संरक्षित घोषित किया है। इस अधिनियम के तहत इस द्वीप और इसके आसपास करीब 5 से 9 किलोमीटर के दायरे में किसी भी बाहरी व्यक्ति का जाना प्रतिबंधित है। इस क्षेत्र की निगरानी भारतीय नौसेना और तटरक्षक बलों की ओर से की जाती है।

इस आईलैंड पर सेंटिनली जनजाति के लोग रहते हैं, जिन्हें दुनिया के सबसे अलग-थलग और संवेदनशील जनजातियों में गिना जाता है। माना जाता है कि यह समुदाय हजारों वर्षों से बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटा हुआ है। बताया जाता है कि जब भी किसी बाहरी व्यक्ति ने इस आईलैंड के करीब जाने की कोशिश की उस पर तीर-भालों से हमला किया गया।
इस आईलैंड पर पाबंदी केवल बाहरी लोगों की सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि सेंटिनली जनजाति के संरक्षण के लिए भी लगाई गई है। इस समुदाय में आधुनिक बीमारियों से लड़ने की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम है। वहीं बाहरी संपर्क के साधारण संक्रमण भी उनके अस्तित्व के लिए खतरा बन सकता है। इसीलिए यह जनजाति बाहरी हस्तक्षेप को बिल्कुल स्वीकार नहीं करती है और सरकार ने इस क्षेत्र को पूरी तरह सील कर रखा है।
Tag: #nextindiatimes #island #INDIA




