38.8 C
Lucknow
Wednesday, April 2, 2025

कन्या, वृश्चिक, मकर को मिलेंगे लाभ और उन्नति के शानदार मौके, पढ़ें आज का राशिफल

मेष: मेष राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको सावधानी से कार्य करने की जरूरत है। आप अपने या किसी अन्य की वजह से परेशानी में फंस सकते हैं इसलिए सूझ-बूझ से काम लें। सेहत के मामले में आज आपका दिन राहत भरा रहने वाला है। अगर सेहत से जुड़ी किसी परेशानी का सामना कर रहे थे तो आज उसमें आराम रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आज लेन-देन में ज्यादा रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। परिवार में भावनात्मक संबंध बने रहेंगे।

वृषभ :वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। आज घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में किसी की बात पर गुस्सा आ सकता है, लेकिन जल्दी ही मन शांत हो जाएगा। दोस्तों या रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रह सकता है। उनके साथ खुशी के पल बिताएंगे, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। व्यापार में अचानक बढ़ोतरी होने से मन खुश रहेगा। आर्थिक लाभ अर्जित करेंगे। सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे।

मिथुन :मिथुन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज नौकरी कारोबार के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना होगा नहीं तो जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना होगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी हो सकती है। अगर आप किसी मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो आज आपको उससे राहत मिलेगी। आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क :कर्क राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा और आपकी सभी योजनाएं समय से पूर्ण होंगी। किसी की आलोचना करने से बचें वरना आप बुरे फंस सकते हैं। मेहनत करने से लाभ होगा और सफलता आपके कदम चूमेगी। सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। आपको कारोबार के संबंध में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार ठीक से विचार कर लेना चाहिए।

सिंह : सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आज वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा क्योंकि आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी बहस होने की आशंका है। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई नाराजगी चल रही है तो आज आप अपनी मधुर वाणी से उसे दूर करने में सफल रहेंगे। अगर आपको कोई शारीरिक समस्या है तो आज आपकी तकलीफ बढ़ सकती है, जिससे आपका मन परेशान हो सकता है। इसलिए सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए।

कन्या: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपको धन लाभ होगा, बशर्ते आप अपनी योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा करें। अतिरिक्त आय के स्रोत भी हो सकते है। लंबी यात्रा के लिए निकल सकते हैं। यात्रा के दौरान अपनी और अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न होगा। महिलाओं को आज मनचाही वस्तु हासिल हो सकती है। परिवार के सदस्यों की खुशी के लिए अतिरिक्त प्रयास करेंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा।

तुला:तुला राशि के जातकों को आज सावधानी के साथ चलने की जरूरत है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हाथ-पैर में दर्द की शिकायत हो सकती है धन खर्च हो सकता है। आज कार्यक्षेत्र में संतुष्टि रहेगी। लेकिन बेवजह की चीजों से दूर रहें। घरेलू कार्यों में आपको हाथ बंटाना होगा। घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियां हो सकती हैं। आज आपकी सोच के हिसाब से ही आय भी होगी। शाम को मित्रों के साथ मस्ती भरा समय व्यीत करेंगे।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आय में इजाफा होगा। व्यवसाय में आपको प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, लेकिन अपने कुशल व्यवहार और वाक्पटुता के दम पर आप शानदार लाभ कमाएंगे। परिवार को आज आप कम वक्त दे पाएंगे। आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का अनचाहा खर्च हो सकता है। सेहत ठीकठाक रहेगी।

धनु:धनु राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। किसी कारण से आपकी ऑफिस में अधिकारियों से अनबन हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखें तो आपको लाभ होगा। नये संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लम्बी यात्रा पर जाना हो सकता है। दाम्पत्य में सरसता बनी रहेगी और आपका मन पूरे दिन खुशी में बीतेगा।

मकर :मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको अपने ससुराल वालों से लाभ और सम्मान मिलेगा। कमाई भी अच्छी होगी लेकिन आज आपको कुछ गैर जरूरी खर्चों का सामना करना पड़ेगा, जो न चाहते हुए भी आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे, लेकिन वो सब आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखते हुए करना होगा। नौकरी आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी और टारगेट मिल सकता है। कारोबार में आज आपका काफी मन लगेगा, लेकिन आपके रुके हुए काम पूरे होने से आज आपको खुशी महसूस होगी। यदि लंबे समय से भाइयों के साथ कोई विवाद चल रहा था तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा।

कुंभ: कुंभ राशि वाले आज आर्थिक रूप से प्रगति करेंगे। अपने फैसलों पर अडिग रहेंगे। घर या कार्यस्थल पर आज आपको जरूरी सफलता मिलेगी। समाजसेवा से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। रिश्तेदारों से मिलने जा सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। सुख-सुविधाओं के साधनों में बढ़ोतरी होगी। मनोरंजन पर अधिक खर्च कर सकते हैं। यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन:मीन राशि के जातक आज धार्मिक कार्यों में समय देंगे। किसी तीर्थस्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको पुराने किसी कार्य या निवेश ले फायदा होगा। कारोबार में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। परिवार में आज विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। घरेलू खर्चों में भी बढ़ोतरी की आशंका है। सेहत का खास ध्यान रखें। मानसिक तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Tag: #nextindiatimes #astro #horoscope

(लेटेस्ट ख़बरें जानने के लिए फेसबुकट्विटर पर हमें फॉलो करें)

RELATED ARTICLE

close button