35 C
Lucknow
Saturday, May 10, 2025

मराठा आरक्षण आंदोलन में फिर भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने फूंकी बस

जालना। मराठा आंदोलन (Maratha movement) की आग में एक बार फिर से महाराष्ट्र (Maharashtra) जलने लगा है। कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange) का अनशन जारी है। इसी बीच जालना (Jalna) के कई इलाकों में प्रदर्शन शुरू हो गए। आगजनी और तोड़फोड़ की गई। एक बस को आग लगा दी गई।

यह भी पढ़ें-मराठा आरक्षण आंदोलन हुआ समाप्त, महाराष्ट्र सरकार ने मानी सभी मांगे

आंदोलन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के जालना (Jalna) जिले के अंबड तालुका में कर्फ्यू (curfew) लगा दिया गया है। जिला प्रशासन ने कर्फ्यू को लेकर आदेश जारी किए है। स्थानीय लोगों के लिए गाइडलाइंस (Guidelines) जारी की गई हैं। जालना (Jalna) के जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल ने आदेश में कहा कि जरांगे ने रविवार को घोषणा की कि वह मुंबई जाएंगे और मराठा समुदाय (Maratha movement) के लिए आरक्षण की अपनी मांग को लेकर आंदोलन करेंगे।

इसमें कहा गया है कि ऐसी आशंका है कि लोग उन्हें (मुंबई जाने से) रोकने के लिए जालना (Jalna) के अंतरवाली सरती गांव में आ सकते हैं, जहां कार्यकर्ता भूख हड़ताल कर रहे हैं। डीएम (DM) के आदेश में कहा गया है कि भारी भीड़ के कारण धुले-मुंबई राजमार्ग (Dhule-Mumbai Highway) और आसपास के अन्य इलाकों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है। इसलिए कानून- व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सोमवार आधी रात से अगले आदेश तक अंबड तालुका में कर्फ्यू (curfew) लगा दिया गया है।

जिलाधिकारी (DM) ने कहा कि सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, राष्ट्रीय राजमार्गों पर आवाजाही, दूध वितरण, मीडिया और अस्पतालों (hospitals) को इस आदेश से छूट दी गई है। जरांगे रविवार की रात अंतरवाली सरती से रवाना होकर पास के भांबेरी गांव पहुंचे। हालांकि सोमवार सुबह प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता अंतरवाली सरती लौट आए और चिकित्सा उपचार (medical treatment) लेना शुरू कर दिया।

Tag: #nextindiatimes #Jalna #DM #curfew

RELATED ARTICLE

close button