32 C
Lucknow
Friday, October 24, 2025

मौत से पहले पाकिस्तान जाना चाहते थे विनोद खन्ना, बेहद खास थी वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रहे विनोद खन्ना (Vinod Khanna) का स्टारडम सबसे हटके था। एक समय पर अमिताभ बच्चन से भी बड़ा रुतबा रखने वाले विनोद बेशक आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनको लेकर किस्सों की भरमार है।

यह भी पढ़ें-बीमार पत्नी को छोड़ माधुरी संग रोमांस…अभिनेत्री पर लगा था घर तोड़ने का आरोप

लंबी चौड़ी कद काठी और हैंडसम हंक के तौर पर विनोद खन्ना को पहचाना जाता था। बतौर खलनायक अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले विनोद ने पर्दे पर हीरो बनकर भी लंबे समय तक राज किया था। सुपरस्टार का तमगा और शानो-शोहरत की उनके पास कोई कमी नहीं थी लेकिन फिर भी हमेशा अपने दिल में एक ख्वाहिश लिए जीते रहे कि उन्हें पाकिस्तान जाने के मौका कब मिलेगा।

दरअसल 6 अक्टूबर 1946 में पाकिस्तान के पेशावर में विनोद खन्ना का जन्म हुआ था। हालांकि विभाजन के उनका परिवार भारत में रह गया। इस वजह से विनोद का पैतृक घर हमेशा के लिए छूट गया। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के सांस्कृतिक धरोहर परिषद के महासचिव शकील वहीदुल्लाह से साल 2014 में खास मुलाकात के दौरान विनोद खन्ना ने अपनी इस इच्छा को लेकर खुलकर बात की थी। विनोद खन्ना ने 1968 में फिल्म ‘मन के मीत’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

अभिनेता ने कहा था कि पाकिस्तान जाकर एक बार अपने पुश्तैनी घर को देखना चाहते थे। लेकिन विनोद की ये आखिरी ख्वाहिश हमेशा के लिए अधूरी रह गई। सिर्फ विनोद खन्ना ही नहीं बल्कि मनोज कुमार, देवानंद और दिलीप कुमार जैसे कई बॉलीवुड सुपरस्टार भी पाकिस्तान से ताल्लुक रखते थे। मालूम हो कि 30 जुलाई 2018 में ब्लैडर कैंसर के चलते विनोद खन्ना का निधन हो गया था। लेकिन बतौर अभिनेता वह हिंदी सिनेमा में अपनी एक शानदार लेगेसी छोड़कर गए।

Tag: #nextindiatimes #VinodKhanna #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button