32 C
Lucknow
Monday, September 16, 2024

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस में हुए शामिल, किया बड़ा ऐलान

Print Friendly, PDF & Email

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024) के बीच पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने नई दिल्ली में कांग्रेस (Congress) ज्वाइन की है। कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) और बजरंग पूनिया ने मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली आवास पर उनसे मुलाकात की।

यह भी पढ़ें-शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन में पहुंचीं विनेश फोगाट, बोलीं- ‘दुःख होता है’

मुलाकात के बाद खरगे ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा’। मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे लिखा कि हमें आप दोनों पर गर्व है। सूत्रों की मानें तो दोनों ही पहलवान विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस (Congress) इन दोनों का कहां से टिकट देगी ये आने वाला समय बताएगा। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि विनेश (Vinesh Phogat) और बजरंग (Bajrang Punia) ने ओलंपिक में देश का नाम किया है। विनेश (Vinesh Phogat) हम हरियाणा वासियों का गौरव है। आज विनेश राजनीति अखाड़े में उतर रही हैं।

कांग्रेस (Congress) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने विनेश और बजरंग (Bajrang Punia) की इस दौरान जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि विनेश जब 9 साल की थी जब अपने पिता को खो दिया। लेकिन विनेश (Vinesh Phogat) का बहादुर होना ही उसे यहां तक लाया। रेसलर्स ऑफ इंडिया ने इन लोगों की अनदेखी की। लेकिन इन दोनों ने उनके खिलाफ लड़ाई लड़ी। इन्हें पता है कौन सी पार्टी विश्वसनीय हैं। इसलिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) का चयन किया। विनेश ने आज नौकरी छोड़ दी। रेलवे की तरफ से उन्हें नोटिस दिया गया।

बता दें कि बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) टोक्यो ओलंपिक खेलों (Olympic Games) के कांस्य पदक विजेता हैं, जबकि विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनीं। हालांकि उन्हें 50 किलोग्राम वर्ग के वजन में लगभग 100 ग्राम वजन अधिक पाए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था। बाद में उन्होंने खेल से संन्यास की घोषणा की।

Tag: #nextindiatimes #VineshPhogat #BajrangPunia #Congress

RELATED ARTICLE

close button