एंटरटेनमेंट डेस्क। Rashmika Mandanna और विजय देवरकोंडा इन दिनों फैंस के बीच सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने हुए हैं। दोनों उदयपुर में 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और उससे पहले कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। फिलहाल हम आपको उनकी कमाई के बारे में बताते हैं।
यह भी पढ़ें-मोटी कहकर निकाली गईं थी सोनाक्षी सिन्हा, फिल्मों से ज्यादा इसलिए चर्चा में रहीं एक्ट्रेस
रश्मिका की 2026 में अनुमानित नेट वर्थ लगभग 66 करोड़ रुपये है। उन्होंने इतनी संपत्ति अपनी फिल्मों से फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिये बनाई है। एक्ट्रेस हर फिल्म के लिए 4 करोड़ से 8 करोड़ के बीच चार्ज करती हैं और पुष्पा जैसी बड़ी हिट फिल्मों के लिए उनकी फीस बढ़ जाती है। फिल्मों के अलावा, रश्मिका ज्वेलरी, ब्यूटी, बेवरेज और कंज्यूमर ब्रांड्स के साथ ब्रांड पार्टनरशिप से अच्छी-खासी कमाई करती हैं। इस लिस्ट में स्वारोवस्की, बोट, कल्याण ज्वैलर्स, 7UP और मीशो शामिल हैं।

वहीं रश्मिका के होने वाले दूल्हे मिया विजय देवरकोंडा की बात करें तो वे टॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। विजय की 2026 तक अनुमानित नेट वर्थ 66 करोड़ से 70 करोड़ रुपयों के बीच है। उनकी कमाई का मेन जरिया फिल्में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर हर प्रोजेक्ट के लिए 12 करोड़ से 15 करोड़ के बीच फीस लेते हैं। एक्टर के पास लगभग 30 करोड़ की कीमत का एक प्राइवेट जेट भी है।
एक्टिंग के अलावा, विजय के फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट में उनका क्लोदिंग ब्रांड राउडी वियर शामिल है, जिससे बहुत अच्छी कमाई होती है। अलग-अलग, रश्मिका और विजय ने फिल्म, एंडोर्समेंट और बिज़नेस वेंचर्स में मज़बूत करियर बनाया है, दोनों स्टार्स ने सोच-समझकर रियल एस्टेट में इन्वेस्ट किया है। रश्मिका और विजय की अनुमानित कंबाइंड नेट वर्थ 130 करोड़ से 136 करोड़ रुपयों के बीच है।
Tag: #nextindiatimes #RashmikaMandanna #VijayDeverakonda




