28 C
Lucknow
Friday, July 5, 2024

गले मिलते ही रो पड़ीं उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा, आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

Print Friendly, PDF & Email

अयोध्या। अयोध्या (Ayodhya) में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में सोमवार को रामलला के Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा समारोह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश और दुनिया से करीब 7 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इस समारोह में राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा (Sadhvi Ritambhara) भी शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें-प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या में उमड़ा बॉलीवुड, भर आया सोनू निगम का गला

उमा भारती (Uma Bharti) और साध्वी ऋतंभरा (Sadhvi Ritambhara) एक-दूसरे के गले भी मिलीं। इस दौरान अपने सपने को साकार होते देख दोनों एक-दूसरे से मिलते ही रो पड़ीं और नम आंखों के साथ गले मिलीं। दोनों ने आज होने वाले लंबे समय से प्रतीक्षित Ram Mandir कार्यक्रम के लिए एक-दूसरे को बधाई भी दी।

6 दिसम्बर 1992 को जब बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) को कारसेवकों ने विध्वंस कर दिया था, जिसके बाद इन दोनों पर भी बाबरी मस्जिद (Babri Masjid) विध्वंस मामले में लालकृष्ण आडवाणी (LK Advani), मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार, अशोक सिंघल, गिरिराज किशोर और विष्णु हरि डालमिया सहित कई प्रमुख भाजपा और संघ परिवार के नेताओं के साथ आरोप लगाए गए थे। हालांकि 30 सितंबर, 2020 को एक विशेष अदालत ने सभी को बरी कर दिया।

Ram Mandir: जन्मस्थान पर विराजमान हुए रामलला, सपना पूरा देख उमा भारती से गले मिलते ही रो पड़ीं साध्‍वी ऋतंभरा

साध्वी ऋतंभरा (Sadhvi Ritambhara) ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के समय भगवान राम ने उन्हें मंदिर के लिए लड़ाई जारी रखने का साहस और क्षमता दी थी। उन्होंने आगे कहा कि इस समारोह में जो भी लोग शामिल हुए हैं वह सभी भाग्यशाली हैं। मैं इस भावना को शब्दों में बयां करने में सक्षम नहीं हूं। साध्वी ऋतंभरा (Sadhvi Ritambhara) ने आगे कहा कि भगवान को अपने निवास में स्थापित करने के लिए हमने 500 सालों से अधिक समय तक संघर्ष किया और आज हमने जो सफलता हासिल की है वह शब्दों से परे है।

Tag: #nextindiatimes #SadhviRitambhara #ayodhya

RELATED ARTICLE