25 C
Lucknow
Monday, October 13, 2025

चीन में टाइफून बेबिन्का का कहर, 75 साल बाद आई इतनी बड़ी आफत

बीजिंग। चीन (China) के सबसे बड़े औद्योगिक शहर शंघाई (Shanghai) में इस साल का 13वां तूफान बेबिनका (Bebinca) आया है। आज सुबह 7:30 बजे तेज हवाओं ने कई जगहों पर पुराने पेड़ उखाड़ दिए। एक रिपोर्ट के मुताबिक इसका असर पुडोंग (Pudong) जिले के लिंगांग इलाके में देखने को मिला। हवाई, रेल और बस सेवाएं रद्द कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें-इजरायल ने आधी रात किए ताबड़तोड़ हवाई हमले, 21 फलस्तीनियों की मौत

इसके अलावा स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं। शंघाई (Shanghai) केंद्रीय मौसम विज्ञान वेधशाला का कहना है कि बेबिनका शंघाई (Shanghai) के 75 साल के इतिहास में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है। शनिवार रात को आए इस तूफान (Bebinca) के आज पूर्वी चीन (China) के जियांग्सू प्रांत के किडोंग के उत्तर और पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के निंगबो के दक्षिण के इलाकों में आने की आशंका है।

शंघाई (Shanghai) के दोनों एयरपोर्ट से रविवार रात 8 बजे उड़ानें रद्द कर दी गईं। आज छह सबवे लाइनों और नौ अन्य सबवे लाइनों के फ्लाईओवर सेक्शन में परिचालन बंद रहेगा शंघाई (Shanghai) डिज्नी रिसॉर्ट भी आज बंद रहेगा। चक्रवाती तूफान बेबिनका (Bebinca) के कारण शंघाई में पिछले दो दिनों में सैकड़ों उड़ानें रद्द हो गई हैं। रेल यातायात भी स्थगित कर दिया गया है।

आपको बता दें कि चीन (China) में इन दिनों त्योहारों की छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में सरकार ने लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। तूफान (Bebinca) के कारण शंघाई (Shanghai) में कई रिसॉर्ट, मनोरंजन पार्क आदि पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं। मौसम विज्ञान वेधशाला की माने तो अभी इसक कहर रुकने वाला नहीं हैं।

Tag: #nextindiatimes #Bebinca #China #Shanghai

RELATED ARTICLE

close button