25.4 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

दो पत्नियां-13 नाती-पोते; जानें आखिर धर्मेंद्र के साथ क्यों नहीं रहती हेमा मालिनी

एंटरटेनमेंट डेस्क। अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) इन दिनों काफी बीमार हैं। हाल ही में उनके निधन की अफवाहें उड़ीं, हालांकि इन अफवाहों को अभिनेत्री ईशा देओल और हेमा मालिनी ने झूठा करार दिया। ऐसे में धर्मेंद्र के फैंस उनके परिवार के बारे में जानना चाहते हैं। धर्मेंद्र का परिवार बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवारों में से एक है। उन्होंने दो शादियां की हैं और उनके कुल छह बच्चे हैं।

यह भी पढ़ें-बॉलीवुड एक्ट्रेसेज; जो हैं ट्रेंड डांसर, एक तो है मशहूर क्लासिकल डांसर

19 साल की उम्र में उन्होंने 1954 में प्रकाश कौर के साथ पहली शादी की थी। तब धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत नहीं की थी। प्रकाश कौर से धर्मेंद्र के 2 बेटे और 2 बेटियां हुईं। एक्टर धर्मेंद्र के इन चारों बच्चों के नाम सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल है।

हालांकि हेमा और धर्मेंद्र की लव स्टोरी बॉलीवुड में चर्चित प्रेम कहानियों में से एक है। कपल ने साल 1980 में शादी की, लेकिन शादी के बाद एक्ट्रेस ने उनसे अलग रहने का फैसला किया। इसके पीछे की वजह आपको बताते हैं। अपनी ऑटोबॉयग्राफी ‘हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ में हेमा मालिनी ने बताया कि धर्मेंद्र से शादी के बाद अलग रहने का फैसला उन्होंने क्यों किया।

एक्ट्रेस ने कहा, “मैं किसी को परेशान नहीं करना चाहती थी। धरमजी ने मेरे और मेरी बेटियों के लिए जो भी किया मैं उससे खुश हूं।” हेमा ने बताया कि उन्हें दूसरी औरत का लेवल दिया गया और कई तरह की बातें की गई। एक्ट्रेस ने कहा, “उंगलियां उठीं। हम पर आरोप लगाए गए। मुझे पता था कि लोग मेरी पीठ पीछे मेरे बारे में बात करते हैं। मुझे बस इतना पता था कि वो मुझे खुश रखते हैं और मैं बस खुशी चाहती थी।”

Tag: #nextindiatimes #Dharmendra #HemaMalini #Entertainment #Bollywood

RELATED ARTICLE

close button